फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Mallikarjun Kharge not invited to President G20 dinner

G20: राष्ट्रपति के जी20 रात्रिभोज में खरगे को नहीं मिला निमंत्रण, कांग्रेस बोली- यह लोकतंत्र पर हमला

Fri, 08 Sep 2023 06:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज में देश के तमाम नेता शामिल होंगे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इस रात्रिभोज के लिए निमंत्रण नहीं मिला है।

विज्ञापन
Congress president Mallikarjun Kharge not invited to President G20 dinner
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जी20 रात्रिभोज में देश के तमाम नेता शामिल होंगे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को इस रात्रिभोज के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपति के जी20 रात्रिभोज में न बुलाना लोकतंत्र पर हमला है और सत्तारूढ़ सरकार की सोच को दर्शाता है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं को शनिवार के रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया है लेकिन विपक्षी दलों द्वारा शासित मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण मिला है। राष्ट्रपति मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में आने वाले जी20 गणमान्य व्यक्तियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगीं।
विज्ञापन


वहीं, अभी तक कांग्रेस ने खरगे को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किए जाने पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन ब्रुसेल्स में मौजूद पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह कार्रवाई इस कदम के पीछे की सोच के बारे में बताती है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चूंकि विपक्ष लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करना लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और सभी मुख्यमंत्रियों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। खरगे को आमंत्रितों की सूची से बाहर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जब भूपेश बघेल से यह पूछा कि क्या वह रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि कोई कैसे जा पाएगा क्योंकि यह नो-फ्लाई जोन है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से इस सप्ताहांत जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विदेशी नेताओं को रात्रिभोज का निमंत्रण 'प्रेसीडेंट ऑफ भारत' के नाम से दिया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, जिसमें भाजपा नेता और विपक्ष से भिड़ते नजर आए और कई मशहूर और खेल हस्तियों ने भी विवाद खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed