फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge attacked PM Modi, said- he is winning elections by cheating

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- वे धोखा करके चुनाव जीत रहे

Thu, 31 Oct 2024 09:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 31 Oct 2024 09:06 PM IST
सार

खरगे ने कहा कि एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम को कंप्यूटर के जरिये बदला और हैक किया जा सकता है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस या इटली जैसे कोई भी प्रमुख पश्चिमी देश ईवीएम का उपयोग नहीं करते हैं।
 

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge attacked PM Modi, said- he is winning elections by cheating
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धोखा करके चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने टेक दिग्गज एलन मस्क के बयान का भी हवाला दिया।

विज्ञापन


खरगे ने कहा कि मोदी ने कोई उपचुनाव नहीं जीता है। सब कुछ धोखाधड़ी है। वह मतदाता सूची से 10,000 नाम हटवाते हैं और 10,000 से 20,000 नए नाम जुड़वाते हैं। यह सच्चाई है। सवाल यह है कि इसे साबित कैसे किया जाए?
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम को कंप्यूटर के जरिए बदला और हैक किया जा सकता है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस या इटली जैसे कोई भी प्रमुख पश्चिमी देश ईवीएम का उपयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि जब हम जीतते हैं तो ईवीएम को दोष नहीं देते और तेलंगाना तथा कर्नाटक की तरह मतपत्रों की मांग नहीं करते, लेकिन जब भाजपा जीतती है तो ईवीएम को दोष देते हैं। हम उनकी रणनीति को जानते हैं। वे जानते हैं कि क्या करना है, कहां करना है और कैसे करना है।
 
सांसद ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को कांग्रेस से छीनने और अलग करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जो संभव नहीं है। वल्लभ भाई पटेल कांग्रेस की विचारधारा में दृढ़ता से विश्वास करते थे और उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। 


खरगे ने मोदी पर धर्म और जाति के आधार पर लोगों को एकजुट करने के बजाय उन्हें बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जैसे कांग्रेस नेताओं की सराहना नहीं करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed