फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president mallikarjun kharge appeals to judiciary save multi party system after bank account freeze

Congress: 'बहुदलीय व्यवस्था खतरे में', बैंक खाते सीज होने पर खरगे का सड़क पर उतरने का एलान; PM मोदी पर भी बरसे

Fri, 16 Feb 2024 01:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Feb 2024 01:37 PM IST
सार

खरगे ने लिखा कि 'ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। भाजपा ने असंवैधानिक पैसा इकट्ठा किया है और भाजपा  चुनाव में उसका इस्तेमाल करेगी, लेकिन जो पैसा हमने लोगों से चंदा लेकर इकट्ठा किया, उसे सीज कर दिया गया है!'

विज्ञापन
congress president mallikarjun kharge appeals to judiciary save multi party system after bank account freeze
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज होने पर पार्टी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में बहु-दलीय व्यवस्था खतरे में है और देश में बहु-दलीय व्यवस्था को बचाने के लिए न्यायपालिका को दखल देना चाहिए। खरगे ने बैंक खाते सीज होने के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने का भी एलान किया। 
विज्ञापन


'मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर'
मल्लिकार्जन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस, के खातों को लोकसभा चुनाव से तुरंत पहले सीज कर दिया है।' खरगे ने लिखा कि 'ये लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। भाजपा ने असंवैधानिक पैसा इकट्ठा किया है और भाजपा  चुनाव में उसका इस्तेमाल करेगी, लेकिन जो पैसा हमने लोगों से चंदा लेकर इकट्ठा किया, उसे सीज कर दिया गया है!'
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि 'कांग्रेस सरकार के इस अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा यही वजह है कि मैंने कहा है कि देश में भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे। हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि देश में बहु-दलीय व्यवस्था और लोकतंत्र को बचाया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'गारंटी' को लेकर पीएम मोदी पर जमकर बरसे
प्रधानमंत्री मोदी पर उनके चुनावी वादों को लेकर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठों के सरदार हैं, क्योंकि उन्होंने 2014 के चुनाव अभियान के दौरान जो वादा किया था उसे भी पूरा नहीं किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 2014 के दौरान किए गए वादों का क्या हुआ?

सरकार पर बरसे राहुल गांधी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के खातों के सीज होने पर कहा कि 'घबराइए मत मोदी जी, कांग्रेस ताकत और पैसे का नाम नहीं है, बल्कि ये लोगों की ताकत है। हम आपकी तानाशाही से नहीं झुकेंगे। हर कांग्रेस कार्यकर्ता आपसे आखिरी दम तक लड़ेगा और देश के लोकतंत्र को बचाएगा।' 




अजय माकन बोले- देश में लोकतंत्र भी सीज हो गया है
शुक्रवार को कांग्रेस नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के कई बैंक खातों को सीज कर दिया है और 210 करोड़ रुपये की रिकवरी निकाली है। अजय माकन ने आरोप लगाया कि फर्जी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आजय माकन ने आरोप लगाए कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी के खाते सीज नहीं हुए हैं बल्कि देश में लोकतंत्र सीज हो गया है। अजय माकन ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'जब चुनाव के एलान से दो हफ्ते पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। आपको अभी भी लगता है कि देश में लोकतंत्र जिंदा है? आपको ऐसा नहीं लगता कि देश एक दलीय व्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है, जहां सिर्फ एक ही पार्टी की चलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed