फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge accused the Modi of Office of President of India reduced to tokenism under BJP government

Congress: कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप, कहा- संवैधानिक मर्यादा का हो रहा उल्लंघन

Mon, 22 May 2023 02:00 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 02:00 PM IST
सार

पीएम मोदी पहली बार किसी राष्ट्रपति का अपमान नहीं कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नई संसद के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित नहीं किया था।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge accused the Modi of Office of President of India reduced to tokenism under BJP government
खरगे ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप। - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद का उद्घाटन करेंगे। इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मोदी ने दलित और आदिवासी समुदायों से भारत के राष्ट्रपति का चुनाव केवल चुनावी कारणों से सुनिश्चित किया है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहली बार किसी राष्ट्रपति का अपमान नहीं कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नई संसद के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित नहीं किया था। अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन


खरगे ने कहा कि भारत की संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है और भारत का राष्ट्रपति को इसका सर्वोच्च संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुर्मू अकेले ही सरकार, विपक्ष और हर नागरिक का समान रूप से प्रतिनिधित्व करती हैं। वह भारत की प्रथम नागरिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरगे ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों ही संसद भवन का उद्घाटन होना चाहिए। मुर्मू द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बार-बार मर्यादा का अपमान किया है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय भाजपा-आरएसएस सरकार के तहत प्रतीकवाद तक सिमट गया है। इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री को नहीं बल्कि राष्ट्रपति को करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed