{"_id":"664c384a28bfbad09804ea26","slug":"congress-president-kharge-said-india-bloc-confident-of-stopping-bjp-from-getting-majority-in-polls-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा इंडी गठबंधन', सत्तारूढ़ सरकार पर खरगे का वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा इंडी गठबंधन', सत्तारूढ़ सरकार पर खरगे का वार
Tue, 21 May 2024 11:30 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2024 11:30 AM IST
सार
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में नफरत एवं विभाजन फैलाते हैं।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया में काफी बदलाव आया है। गठबंधन के पक्ष में शांत लहर चल रही है जो लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगी।
यह लड़ाई अब लोकतंत्र बचाने की
खरगे ने इंटरव्यू में कहा कि लोग अब उनके समर्थन में और उस भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं जो समाज में नफरत एवं विभाजन फैलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को लगता है कि यह लड़ाई अब लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है और वे उनकी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं।
लोग उनका असली रंग समझ गए
कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा पर राम मंदिर, हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर लोगों को बार-बार भड़काने और उन्हें भावनात्मक रूप से लूटने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि लोग अब उनका असली रंग समझ गए हैं।
विज्ञापन
हमारे पक्ष में एक शांत लहर चल रही
उन्होंने आगे कहा, ‘देश भर में यात्रा करने के बाद हम यह महसूस कर रहे हैं कि हमारे पक्ष में एक ‘शांत लहर’ चल रही है। कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के सहयोगियों को इस बार अधिक सीटें मिलेंगी। हम भाजपा को सत्ता में आने के लिए आवश्यक सीट हासिल करने से रोकने में सफल रहेंगे। मुझे लगता है कि भाजपा अपनी सरकार नहीं बना पाएगी।’
जनता भी हमारे लिए लड़ रही
उन्होंने कहा, ‘केवल हम ही नहीं, बल्कि जनता भी हमारे लिए लड़ रही है। हम जिस विचारधारा को मानते हैं लोग उसका समर्थन कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। यह साफ है कि भाजपा पिछड़ जाएगी और हम आगे बढ़ेंगे।’