फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election: Shashi Tharoor met with Sonia Gandhi today news in Hindi

Congress: सोनिया गांधी से शशि थरूर की अहम मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकते हैं चुनाव

Mon, 19 Sep 2022 09:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

दिल्ली में थरूर और सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात हुई है और कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। गौरतलब है कि शशि थरूर के बारे में चर्चा है कि वह भी अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक सकते हैं। 

विज्ञापन
Congress President Election: Shashi Tharoor met with Sonia Gandhi today news in Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर । - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गहमागहमी तेज होती जा रही है। एक तरफ कई राज्यों ने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है, तो दूसरी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी में बड़े बदलाव के लिए चलाई जा रही मुहिम का समर्थन कर दिया है। इसके बाद सोनिया गांधी ने थरूर को मिलने के लिए बुलाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में थरूर और सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात हुई और कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े होने के लिए शशि थरूर को सोनिया गांधी की ओर से हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने सोनिया गांधी से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करना चाहते हैं। इस पर सोनिया ने कहा कि हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। आज एक बैठक में उनके पास पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाब देते हुए कहा है कि वे (शशि थरूर) चुनाव लड़ सकते हैं (पार्टी अध्यक्ष पद के लिए) अगर वे चाहें तो कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं। वे जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, गहलोत के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के बारे में सोचने के बजाय राहुल गांधी को ऐसा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के वफादार सिपाही हैं।





उदयपुर घोषणा को लागू करने की मांग 

दरअसल, कांग्रेस में बड़े बदलाव के लिए उदयपुर घोषणा को पूरी तरह लागू करने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। पार्टी में रचनात्मक सुधारों के लिए युवा कार्यकर्ताओं की ओर से एक अभियान चलाया गया है। इसे तहत एक अपील पत्र को पार्टी के कई ग्रुपों पर वायरल किया जा रहा है, जिस पर खबर लिखे जाने तक 1500 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके थे। इसी अपील का शशि थरूर ने भी समर्थन किया है और इसे आगे ले जाने की बात कही है। 



क्या है अपील पत्र में?
अपील पत्र में कहा गया है कि "हम अपने देश की आशाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए पार्टी को मजबूत करने की इच्छा से कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के आगामी चुनाव में उम्मीदवारों से हमारी एक अपील है। इस पत्र में पार्टी के विचार-मंथन सत्र के बाद 15 मई, 2022 को किए गए उदयपुर घोषणापत्र के कुछ सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है। इसमें मांग की गई है कि अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वे सीडब्ल्यूसी तक ब्लॉक समितियों से पार्टी के सदस्यों को शामिल करने और पद संभालने के पहले 100 दिनों के भीतर उदयपुर घोषणा को संपूर्ण रूप से लागू करने का सार्वजनिक संकल्प लें।
यहां पढ़ें अपील पत्र- 


17 अक्तूबर को होगा चुनाव 
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed