फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election controversial statements of digvijay singh which fray of congress sonia gandhi

Congress President Election: आज भी चर्चा में दिग्विजय सिंह के ये बयान, जवाब देने से कतराती है कांग्रेस

Thu, 29 Sep 2022 05:00 PM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Thu, 29 Sep 2022 05:00 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों में अब दिग्विजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। इसके साथ ही, उनके वे तमाम बयान चर्चा में आ गए हैं, जिन पर सफाई देने से कांग्रेस पार्टी आज भी बचती है। 
 

विज्ञापन
Congress President Election controversial statements of digvijay singh which fray of congress sonia gandhi
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की रस्साकसी अब बेहद रोमांचक हो गई है। दरअसल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अब इस रेस में कूद चुके हैं। माना जा रहा है कि उनका सीधा मुकाबला शशि थरूर से होना। हालांकि, मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके दिग्विजय सिंह के चुनावी मैदान में कूदते ही उनके कई विवादित बयान चर्चा में आ गए हैं। ये ऐसे बयान हैं, जिन पर सफाई देने से कांग्रेस पार्टी आज भी बचती हुई नजर आती है। बता दें कि दिग्विजय सिंह पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में नेता विपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन

जींस वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नहीं

दिग्विजय सिंह अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते साल यानी 2021 में उन्होंने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जिन महिलाओं की उम्र 40 साल से ज्यादा है, वही पीएम मोदी से प्रभावित हैं, न कि जींस पहनने वाली लड़कियां। इसी कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि साल 2024 में अगर पीएम मोदी चुनाव जीतते हैं तो वह भारतीय संविधान बदलकर आरक्षण भी खत्म कर देंगे। उस दौरान दिग्विजय ने गाय को लेकर भी विवादित बयान दिया था। 

अध्यक्ष पद की रेस से गहलोत आउट: क्या दिग्विजय होंगे कांग्रेस के अगले प्रमुख, कितना कठिन होगा मुकाबला? जानें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेक है बाटला हाउस एनकाउंटर

साल 2008 के दौरान दिल्ली के बाटला हाउस में आतंकियों का एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे। दिग्विजय सिंह ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था। साल 2013 के दौरान दिल्ली की अदालत ने इस एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए आतंकी को सजा सुनाई, तब भी दिग्विजय सिंह अपने बयान पर कायम दिखे। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर फर्जी था। अगर न्यायिक जांच होती तो काफी बातें सामने आ जातीं। उनके इन बयानों पर कांग्रेस को आज तक सफाई देनी पड़ती है।

दिग्विजय ने लिया नामांकन फॉर्म, कहा- कल दाखिल करुंगा, MP के 12 विधायक जाएंगे दिल्ली

विज्ञापन

सत्ता के दो केंद्र काम नहीं कर सके

यूपीए सरकार के दौरान भी दिग्विजय सिंह ने कई विवादित बयान दिए। टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सत्ता के दो केंद्र (तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी) ठीक से काम नहीं कर सके। इस सिस्टम को भविष्य में बदलना होगा। इस बयान पर भाजपा के नेता आज भी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश करते हैं। 

24 साल छोटी पत्रकार से दूसरी शादी कर आए थे चर्चा में, अब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दावेदारी

हेमंत करकरे की रिकॉर्डिंग का दावा

दिग्विजय सिंह ने दावा था कि मुंबई आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे ने अपनी जान को खतरा बताया था। दिग्विजय सिंह ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास होने का दावा भी किया था। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ, लेकिन दिग्विजय सिंह आज तक बातचीत का ब्यौरा साझा नहीं कर पाए हैं। 

ना-नुकुर के बाद हो ही गई दिग्विजय की एंट्री, गहलोत का हो गया गेम ओवर

'ओसामा जी' वाले बयान से फजीहत

अमेरिका ने जब अलकायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था, तब दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'ओसामा जी कई साल से पाकिस्तान में रह रहे थे। ऐसा कैसे संभव है कि पाकिस्तान के अधिकारियों को पता नहीं चला। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को ओसामा बिन लादेन को सम्मानपूर्वक दफन करना चाहिए था। बाद में दिग्विजय सिंह ने मीडिया पर आरोप लगाया कि इन बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इनके अलावा भी दिग्विजय सिंह तमाम ऐसे बयान दे चुके हैं, जिससे कांग्रेस के लिए असहज स्थिति बन गई। अगर वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो विरोधी पार्टियां उनके इन बयानों को एक बार फिर उठा सकती हैं।

तब अचानक मुख्यमंत्री बन गए थे दिग्विजय सिंह, क्या अब बनेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed