फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election Ashok Gehlot Shashi Tharoor Manish Tewari Kamalnath to contest Rahul Gandhi Latest

Congress President Election: क्या मनीष तिवारी भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे? चर्चा में इस दिग्गज का भी नाम

Thu, 22 Sep 2022 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 10:21 PM IST
सार

ग्रेस ने आज एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्तूबर को चुनाव होने हैं और मतगणना के तुरंत बाद 19 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Congress President Election Ashok Gehlot Shashi Tharoor Manish Tewari Kamalnath to contest Rahul Gandhi Latest
मनीष तिवारी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर और अशोक गहलोत चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इस बीच एक और नाम जिसकी चर्चा है, वह है पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का। दरअसल, कांग्रेस ने आज एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों में 17 अक्तूबर को चुनाव होने हैं और मतगणना के तुरंत बाद 19 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इस बीच श्री आनंदपुर साहिब के सांसद के करीबी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वे भी चुनावी मैदान में दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि कोई भी चुनाव में भाग ले सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष तिवारी असंतुष्टों के समूह जी-23 का हिस्सा हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में सुधार की मांग की थी। बता दें कि राहुल गांधी इस समय अपनी भारत जोड़ी यात्रा पर हैं। ऐसे में उनके चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की संभावना नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में गांधी परिवार की शीर्ष पसंदों में से एक हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर भी चुनावी मैदान में हाथ आजमा सकते हैं।

राहुल से मिले गहलोत
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे अशोक गहलोत ने कोच्चि में पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बंद कमरे में करीब दो घंटे तक बैठक चली। गहलोत राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए। इससे पहले गहलोत के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले सचिन पायलट ने भी राहुल से केरल में मुलाकात की थी। नेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्र माने जाने वाले गहलोत दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed