{"_id":"632958ed5470b053ce5622be","slug":"congress-president-appoints-yuri-alemao-as-leader-of-congress-legislative-party-in-goa-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: कांग्रेस ने गोवा में यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नेता किया नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: कांग्रेस ने गोवा में यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नेता किया नियुक्त
Tue, 20 Sep 2022 09:27 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:27 PM IST
सार
कांग्रेस ने मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
congress logo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यूरी एलेमाओ को विधायक दल का नया नेता नियुक्त कर दिया है। बता दें कि, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित कांग्रेस के आठ विधायक गत बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे विपक्षी दल को एक बड़ा झटका लगा और उसके पास अब 40 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ तीन विधायक ही बचे हैं।
37 वर्षीय एलेमाओ कंकोलिम सीट से विधायक हैं। इनसे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी माइकल लोबो के पास थी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पदमुक्त कर दिया गया था।
ये हुए थे भाजपा में शामिल
इसी माह विधायक दिगंबर कामत, दलीला लोबो, केदार नाइक, माइकल लोबो, रूडोल्फ फर्नांडीस, राजेश फलदेसाई, संकल्प अमोनकर और एलेक्सो सिकेरा विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर भाजपा में शामिल हो गए।

Congress President appoints Yuri Alemao as Leader of Congress Legislative Party in Goa Assembly. pic.twitter.com/i4JfzrNaJY
— ANI (@ANI) September 20, 2022