Bharat Jodo Yatra: 60वें दिन फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ दिखे प्रशांत भूषण
भारत जोड़ो यात्रा में आज वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें राहुल गांधी प्रशांत भूषण का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 60वां दिन है। रविवार को तेलंगाना में शुरू हुई इस यात्रा में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें राहुल गांधी प्रशांत भूषण का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान राहुल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम भी है।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi along with party leaders & workers resumes 'Bharat Jodo Yatra' from Alladurg, Telangana
विज्ञापन
(Source: AICC) pic.twitter.com/By2N5Od4kg— ANI (@ANI) November 6, 2022
वहीं पार्टी सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए संघर्ष करने वाले संगठन मडिगा आरक्षण पोराटा समिति (एमआरपीएस) के नेता मांडा कृष्ण मडिगा भी आज सुबह मेडक जिले के अल्लादुर्ग से यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया, आज यह यात्रा मेडक से कामारेड्डी जिले की ओर बढ़ेगी। इससे पहले शनिवार को मेडक जिले के पेद्दापुर गांव में एक सभा को संबोधित करते भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा, हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में 2014 से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है।