फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress poses several question over prime minister care fund here you know

कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, पीएम केयर्स फंड को लेकर पूछे ये 10 सवाल

Wed, 16 Dec 2020 10:00 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
congress poses several question over prime minister care fund here you know
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : एएनआई

कांग्रेस ने एक बार पीएम केयर्स फंड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई सवाल दाग दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से भारतीय दूतावास के जरिए आए डोनेशन की रसीदों को लेकर भी सवाल किया। रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल से सवालों की सूची साझा की है।

विज्ञापन



रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर इसे विदेशी दान का पेचीदा मामला बताया और प्रधानमंत्री से कुछ सवाल किए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चीन, पाकिस्तान और कतर से पीएम केयर्स फंड में विदेशी दान आया है और मैं इस सिलसिले पर प्रधानमंत्री मोदी से कुछ सवाल करता हूं। रणदीप सुरजेवाला ने कुल दस सवाल प्रधानमंत्री मोदी के सामने पेश किए हैं।
विज्ञापन

 

कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम केयर्स फंड को लेकर किए गए 10 सवाल कुछ इस तरह हैं...

  1. भारतीय दूतावासों ने पीएम केयर्स फंड के लिए प्रचार और दान क्यों लिया?
  2. प्रतिबंधित चीनी एप्स पर फंड का विज्ञापन क्यों किया गया?
  3. पाकिस्तान से कितना पैसा आया और किसने दिया?
  4. कतर से किन दो कंपनियों ने पीएम केयर्स फंड में दान दिया है और कितने करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं?
  5. 27 देशों से कितने हजार करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में आए?
  6. क्या दान करने और फिर से अपनी फैक्ट्री शुरू करने के बीच NISSEI ASB के साथ कोई संबंध था?
  7. 27 भारतीय दूतावासों ने सार्वजनिक मंच की जगह क्लोज्ड चैनल के जरिए इसका प्रचार क्यों किया, जबकि आरटीआई के तहत सार्वजनिक प्राधिकरण नहीं है?
  8. सरकार की ओर से फंड को FCRA की समीक्षा से बाहर क्यों रखा गया है?
  9. पीएम केयर्स फंड सार्वजनिक प्राधिकरण क्यों नहीं है?
  10. फंड को कैग और भारत सरकार द्वारा क्यों ऑडिट नहीं किया जा सकता और क्यों ना विदेशी दान पर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed