फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her

सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या ने ही चमकाई है राहुल गांधी की छवि, नहीं दिया है इस्तीफा

Wed, 03 Oct 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandan

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता और खुद राहुल गांधी पिछले एक साल से जितने सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं वह इससे पहले कभी नहीं थे, इसकी वजह थी राहुल गांधी की सोशल मीडिया गुरु दिव्या स्पंदना उर्फ रम्या। रम्या के बारे में खबर आ रही थी कि उन्होंने सोशल मीडिया के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन ये बात झूठी निकली। उन्होंने सिर्फ अपना प्रोफाइल बदला था और वह काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं।

विज्ञापन

Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandana
ब्यूटी विद ब्रेन की उपाधि प्राप्त इस अदाकारा ने सोशल मीडिया पर पार्टी के रंग रूप को बदल कर रख दिया है। जिस तरह से राहुल गांधी पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और अपनी बात को सोशल मीडिया के द्वारा आम जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं इसके पीछे भी इनका ही हाथ माना जाता रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandana

ब्यूटी विद ब्रेन अक्सर एक वर्ग उन लड़कियों को कहता है जो सुंदर तो होती ही हैं साथ ही उनका दिमाग उससे भी ज्यादा तेज होता है। दिव्या कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री रहीं हैं और राजनीति उनके खून में है। दिव्या जब से राजनीति में आईं हैं उन्होंने देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस का भी रंग रूप बदल दिया।  

विज्ञापन

Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandana

कर्नाटक के बेंगलूरू में 29 नवंबर 1982 में पैदा हुईं रम्या के परिवार में कई लोग राजनीति से जुड़े रहे हैं इसलिए कहा जाता है कि राजनीति उनके खून में है। दिव्या के माता-पिता मांड्या के रहने वाले हैं और रम्या ने अपनी पढ़ाई सेंट हिल्दा स्कूल ऊटी और चेन्नई से की है। उनकी मां रंजीता कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक विंग की वरिष्ठ सदस्य हैं जबकि उनके नाना आर टी नारायण एक जाने-माने उद्योगपति हैं। वैसे तो उनका नाम दिव्या स्पंदना है, लेकिन जब वह फिल्मों में आईं तो उन्हें नया नाम मिला रम्या, उन्हें यह नाम जाने माने अभिनेता राजकुमार की पत्नी पर्वथम्मा ने दिया जब वह अपनी पहली फिल्म अभी कर रहीं थीं। 

Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandana

दिव्या ने अपना फिल्मी करियर 2003 में कन्नड़ भाषा की फिल्म अभी से शुरू किया। रम्या को बेस्ट एक्ट्रेस कन्नड़ के लिए दो बार फिल्म  फेयर सम्मान से सम्मानित भी किया गया है। दिव्या ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से मांड्या लोकसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ीं और जीतीं भी लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandana
2014 में लोकसभा चुनाव में वह मांड्या में सी एस पुत्तराजू से 5500 वोटों से हारी थीं। दिव्या स्पंदना फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन का कार्यभार संभाल रहीं थीं। अब खबर आ रही है कि पिछले तीन दिनों से वह ऑफिस नहीं गई हैं और बताया यह जा रहा है कि वह पार्टी की अंदरूनी राजनीति का शिकार हो गई हैं। 

Congress party social media head Divya Spandana may regined know about her
divya-spandana
रम्या के लिए यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं था, उन्हें पार्टी में नौसिखिया कहा जाता रहा लेकिन 2017 में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सोशल मीडिया का इंचार्ज बनाया। सोशल मीडिया के कार्यभार दिए जाने के दौरान जब उनका साक्षात्कार लिया जा रहा था तब उनसे कई सवाल दागे गए, उनसे पूछा गया कि आप अपने प्रतिद्वंद्वी को किस तरह से हैंडल करेंगी तो उन्होंने कहा था कि जब हम बात राजनीति की करते हैं तो यहां हर जीत के लिए खेल खेलना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed