फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party kickstarts its election campaign for the 2023 Karnataka Assembly Polls

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू, 'पीपुल्स वॉयस यात्रा' से गढ़ मजबूत करने की कोशिश

Wed, 11 Jan 2023 11:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 11 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेलगावी से पार्टी की 'पीपुल्स वॉयस यात्रा' की  शुरुआत की।

विज्ञापन
Congress Party kickstarts its election campaign for the 2023 Karnataka Assembly Polls
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का चुनावी अभियान - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज बेलगावी से पार्टी की "पीपुल्स वॉयस यात्रा" की शुरुआत की। इस यात्रा का मकसद लोगों को पार्टी से जोड़कर उनसे आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीताने की अपील करना है। वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को यह भी एलान कर दिया था कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कोलार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


बस यात्रा की भी की शुरुआत
इस दौरान कांग्रेस ने बस यात्रा की भी शुरुआत की है। कांग्रेस ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत बेलगावी से करेगी। मंगलवार को यात्रा के लोगो का अनावरण करते हुए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने  भाजपा के खिलाफ तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि जब से भाजपा में सत्ता में आई है, राज्य में लूट में मची है। कर्नाटक का विकास रुक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ साम्प्रदायिक राजनीति और राज्य को पंगु बनाने वाली नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन


बस यात्रा के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की बस यात्रा के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप का नेतृत्व वह खुद करेंगे, जबकि दूसरे ग्रुप का नेतृत्व डीके शिवकुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा राज्य के सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उन्होंने अनैतिक तरीकों से सरकार बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed