फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party: In the 75th year of independence, the whole year will introduce the young generation to the contributions of Gandhi, Nehru

कांग्रेस पार्टी : आजादी के 75वें वर्ष में पूरे साल युवा पीढ़ी को गांधी, नेहरू के योगदानों से कराएगी परिचित

Wed, 08 Sep 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 04:18 AM IST
सार

  • स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों का साथ देने वालों का भी होगा जिक्र
  • बैठक में मनमोहन सिंह ने कमेटी के सभी सदस्यों से सुझाव मांगे

विज्ञापन
Congress Party: In the 75th year of independence, the whole year will introduce the young generation to the contributions of Gandhi, Nehru
Jawaharlal nehru-mahatma gandhi

विस्तार

देश की आजादी के 75वें वर्ष में कांग्रेस पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाने वाले सेनानियों के साथ उन लोगों का भी जिक्र करेगी जिन्होंने अंग्रेजों का साथ दिया। कांग्रेस महात्मा गांधी और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराएगी।

विज्ञापन


अंग्रेजों का साथ देने वालों का भी होगा जिक्र
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यों की बैठक में कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न माध्यमों से बताएगी कि आखिर क्या कारण थे जिसके चलते देश गुलाम बना और किस तरह किन नेताओं के योगदान से आजादी मिली। दरअसल, आजादी के आंदोलन से जुड़े नेताओं की भूमिका के साथ पार्टी अपने इतिहास को भी लोगों तक पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बिना किसी संगठन या नेता का नाम लिए इस अभियान में उन चेहरों और संगठनों की भूमिका भी बताने को कहा जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों का साथ दे, देश से गद्दारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मनमोहन सिंह ने कमेटी के सभी सदस्यों से बारी-बारी सुझाव मांगे। इस कमेटी के अलावा अब राज्य स्तर और जिला स्तर पर दो सब कमेटियां भी बनाई जाएंगी। तय हुआ है कि पार्टी इस दौरान विचार गोष्ठी, प्रेस कांफ्रेंस, आंदोलन से जुडे़ चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाएगी। 2 अक्तूबर से पार्टी अपने कार्यक्रमों की शुरूआत करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed