{"_id":"5d38621e8ebc3e6c914ab44f","slug":"congress-party-has-to-chose-new-president-but-it-is-still-depends-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी का विकल्प चुना जाना है लेकिन पार्टी उन्हीं पर निर्भर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी का विकल्प चुना जाना है लेकिन पार्टी उन्हीं पर निर्भर
Wed, 24 Jul 2019 07:20 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को राहुल गांधी का विकल्प चुनने में दो महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी भी पार्टी नेता सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यसमिति) की बैठक बुलाकर उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकी है। अब कर्नाटक के प्रभारी और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल भी लौट आए हैं। अब इंतजार इस बात का हो रहा है कि राहुल गांधी विदेश से लौटें तो सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख तय की जाए। राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं और 27 जुलाई को उनके देश लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
25 मई को सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश के बाद राहुल गांधी ने तीन जुलाई को दोबारा साफ कर दिया था कि वे अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं। पार्टी नया अध्यक्ष चुने। राहुल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक जल्द बुलाने को भी कहा था। जिसके बाद पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की ओर से कवायद भी शुरू हुई कुछ नाम भी चर्चा में आए।
विज्ञापन
बीते 20 दिनों से न तो सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख तय हो सकी है और न ही उत्तराधिकारी चुनने के लिए कोई खाका बन पाया है। वरिष्ठ नेता कहते हैं कि सब कुछ सीडब्ल्यूसी को तय करना है, लेकिन बैठक कब होगी कोई नहीं जानता है। पार्टी में अब ये अटकलें लग रही हैं राहुल विदेश से लौटेंगे तो बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन
तकनीकी तौर पर भले ही राहुल अभी अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर और उसके चयन को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आने वाले दिनों में की जा सकती है। फिलहाल केसी वेणुगोपाल पार्टी के दिन-प्रतिदिन के मामलों को देख रहे हैं। हालांकि पार्टी ने हाल-फिलहाल में जो नियुक्तियां की हैं वो कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हुई हैं। दरअसल कांग्रेस को कभी इस बात की संभावना नहीं थी कि राहुल गांधी अगर पद छोड़ेंगे तो उसका विकल्प क्या होगा।