फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress party and rahul gandhi never use saffron terrorism word said pl punia

कांग्रेस ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द नहीं कहा : पीएल पुनिया

Tue, 17 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
congress party and rahul gandhi never use saffron terrorism word said pl punia

मक्का मस्जिद पर आए फैसले के बाद भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि ये भाजपा की कोरी बकवास है भगवा आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता पीएल.पुनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से कभी किसी ने भी भगवा आतंकवाद शब्द नहीं कहा। उनके पास एक भी उदाहरण हो तो बता दें कोई क्लिपिंग हो तो तारीख बता दें। इसलिए उनके सवालों का जवाब देने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

  
इस सवाल के जवाब में कि तत्कालीन संयुक्त सचिव आरबीएस मणि ने हिंदू आतंकवाद को लेकर कहा था कि आरोपियों पर सारे आरोप फर्जी थे। इस पर पुनिया ने कहा कि मणि के बयान को पूरी तरह देंखे तो उन्होंने ये भी कहा कि रिकार्ड में कहीं भी भगवा आतंकवाद जैसा कुछ नहीं है। पुलिस ने कहा कि आतंक का कोई धर्म या समुदाय नहीं होता है ये मानसिकता और आपराधिक प्रवृत्ति है। इसे किसी धर्म या समाज से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन

  
उन्होंने कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर समीक्षा के बाद टीका टिप्पणी करने को कहा। अगर कोर्ट ने अपने फैसले में ये बात कही है कि सबूत नष्ट कर दिए गए या फिर न्यायालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं तो हम जरूर सवाल खड़े कर सकते हैं। संबित पात्रा के चुनाव में तिरंगे के भगवा रंग का पीछा करने के सवाल पर उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा और कहा कि वे हमेशा से ही ये कहते आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed