फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi has been discharged from Sir Ganga Ram Hospital in Delhi

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते कराया गया था भर्ती

Fri, 21 Feb 2025 11:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Feb 2025 11:01 AM IST
विज्ञापन
Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi has been discharged from Sir Ganga Ram Hospital in Delhi
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें कल सुबह पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते यहां भर्ती कराया गया था। उनकी नियमित जांच की गई।

विज्ञापन


सितंबर 2024 में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती 
इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें हल्का बुखार था। वह मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुई थीं। 
विज्ञापन


राजनीति में सक्रिय हैं सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय दिख रही हैं। हाल ही में संसद के बजट सत्र में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी मांग रखी थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान को लेकर काफी हंगामा मचा था। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे के संबोधन के बाद उनके बारे में सोनिया गांधी की 'बेचारी और बहुत थकी हुई' टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दिया था। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से उनके अभिभाषण को बोरिंग बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed