फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress on BJP, Adhir Ranjan Chowdhury said, government worships Ravana in the name of Ram

Congress: भाजपा पर कांग्रेस का पलटवार, राम के नाम पर रावण को पूजती है सरकार

Sat, 06 Aug 2022 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Aug 2022 02:56 PM IST
सार

अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध कर रही है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसलिए वे अपने एकमात्र हथियार 'राम' का सहारा लेकर आम लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Congress on BJP, Adhir Ranjan Chowdhury said,  government worships Ravana in the name of Ram
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जानबूझकर पांच अगस्त का दिन चुनने और काले कपड़े पहनने के आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।  

विज्ञापन

 

भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध कर रही है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसलिए वे अपने एकमात्र हथियार 'राम' का सहारा लेकर आम लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह सरकार 'राम' के नाम पर 'रावण' की पूजा करती रही है। रावण की तरह भाजपा के शासन में भी लोग पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, यह सरकार जनविरोधी और कारपोरेट समर्थक है। 

विज्ञापन

 

भाजपा ने लगाया था तुष्टीकरण का आरोप 

कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध मार्च निकाला गया था। इसमें सभी कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहने थे। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेसियों ने विरोध मार्च के लिए पांच अगस्त का दिन इसलिए चुना क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव रखी थी। यही कारण था कि कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed