फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress new strategy: Priyanka-Sindhia territory to be divided in UP

कांग्रेस की नई रणनीति: यूपी में प्रियंका-सिंधिया के बीच हुआ चुनावी जमीन का बंटवारा

Fri, 01 Feb 2019 06:02 AM IST
संदीप भट्ट अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, ऩई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, ऩई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 01 Feb 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Congress new strategy: Priyanka-Sindhia territory to be divided in UP
फाइल फोटो

कांग्रेस के संगठन रणनीतिकारों ने यूपी के दोनों प्रभारियों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कार्यक्षेत्र का खाका खींच लिया है। यूपी के प्रशासनिक दृष्टि से 18 मंडलों में नौ मंडल एक के हिस्से आएंगे। उस लिहाजा से लोकसभा की 80 सीटों में 42 पूर्वी यूपी यानि प्रियंका के हिस्से और 38 पश्चिम हिस्से की ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाते में आएंगी।  

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने इलाकों के बंटवारे का खाका जरूर खींचा है लेकिन अंतिम फैसला प्रियंका के आने पर ही होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका को विदेश से पहली फरवरी तक दिल्ली पहुंचना था लेकिन अमेरिका में खराब मौसम के चलते उनके दिल्ली आने का कार्यक्रम 3-4 फरवरी तक टल गया है। प्रियंका के दिल्ली आने पर पहले उनकी कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होनी है। उसके बाद फरवरी के दूसरे में उनके यूपी जाने के कार्यक्रम का अंतिम रूप दिया जाएगा।  
विज्ञापन


पार्टी ने मोटे तौर पर काम को जो बंटवारा किया है उसमें प्रियंका के पास पूर्वी यूपी के तहत लखनऊ, फैजाबाद, बस्ती, देवीपाटन, गौरखपुर, बनारस, प्रयागराज, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल आएंगे। इन मंडलों के 42 संसदीय क्षेत्र आते हैं। जबकि ज्योतिरादित्य के पास मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, झांसी, कानपुर, चित्रकूट और आगरा मंडल से जुड़ी 38 लोकसभा सीटें आनी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से जुड़े एक सचिव के मुताबिक पार्टी अभी तक गठबंधन की संभावनाओं के आधार पर चुनावी तैयारी कर रही थी। जबकि अब पार्टी को सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। पहले हमारी तैयारी 2009 के नतीजों के आधार थी जिसमें कांग्रेस ने 21 लोकसभा सीटें जीती थीं। उनके सीटों के अलावा कुछ अन्य सीटों जहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी वहां उम्मीदवार उतारने की तैयारी थी। अब बदली स्थिति और नए प्रभारियों के आने से राज्य की स्थिति बदली है लिहाजा जो भी बदलाव और रणनीति बनेगी उसमें प्रियंका की अहम भूमिका होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed