फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress National Alliance Committee Meeting Mukul Wasnik Avinash Pande

Congress: राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक में INDIA की रणनीति व 'UP जोड़ो' पर मंथन; अविनाश पांडे ने कही यह बात

Sat, 30 Dec 2023 07:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 30 Dec 2023 07:08 PM IST
सार

आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की अलग-अलग बैठकों का दौर जारी है। राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर हुई। बैठक में 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन- INDIA की भावी रणनीति के साथ-साथ कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा' पर भी मंथन हुआ।

विज्ञापन
Congress National Alliance Committee Meeting Mukul Wasnik Avinash Pande
कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने के लिए कई दौर की बैठकें कर रही हैं। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक बुलाई। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर हुई बैठक में 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन- INDIA की भावी सियासी रणनीति पर मंथन हुआ। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में कई अहम बिंदुओं पर काफी सार्थक चर्चा हुई।
विज्ञापन


28 दलों के गठबंधन- INDIA के रोडमैप पर चर्चा
कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सामने आए कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, हमने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस  (I.N.D.I.A.) में गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव जीतने में गठबंधन को कांग्रेस की तरफ से कितनी मदद मिल सकती है? इसके अलग-अलग पहलुओं पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर भी बातें हुआ
गौरतलब है कि 28 विपक्षी दलों के गठबंधन में पार्टी के कद और जनाधार के लिहाज से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। कई कद्दावर नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव में कांग्रेस की अहम भूमिका को रेखांकित किया है। हालांकि, कई खबरों में दलों के आंतरिक टकराव की खबरें भी सामने आई हैं। बैठक में चर्चा के बिंदुओं पर एक सवाल के जवाब में अविनाश पांडे ने कहा, 'हमने कांग्रेस पार्टी की 'यूपी जोड़ो यात्रा' और INDIA में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed