फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MPs will hold a meeting today on the issue of Rahul Gandhi's candidature parliament update news

Parliament: राहुल की सांसदी पर कांग्रेस सांसद आज करेंगे मंथन; राज्यसभा में 'INDIA' के नेताओं की खरगे संग बैठक

Mon, 07 Aug 2023 02:14 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 07 Aug 2023 02:14 AM IST
सार

सदन की 11 बजे शुरू होने वाली कार्यवाही से पहले 10:30 बजे पार्टी के संसद भवन में स्थित कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई है। मोदी उपनाम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगने के बाद पार्टी ने कोर्ट का आदेश औपचारिक रूप से लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। 
 

विज्ञापन
Congress MPs will hold a meeting today on the issue of Rahul Gandhi's candidature parliament update news
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोदी उपनाम टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इस राहत के बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता तत्काल राहुल गांधी की सांसदी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिखा था। वहीं, कांग्रेस इसे लेकर अपनी रणनीति भी बना रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सांसदी को लेकर स्पीकर ओम बिरला पर दबाव बनाने की रणनीति तय करने के लिए पार्टी के लोकसभा सदस्य सोमवार को संसद परिसर में बैठक करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सदन की 11 बजे शुरू होने वाली कार्यवाही से पहले 10:30 बजे पार्टी के संसद भवन में स्थित कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई है। मोदी उपनाम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगने के बाद पार्टी ने कोर्ट का आदेश औपचारिक रूप से लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने जताई थी नाराजगी
सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि राहुल की संसद सदस्यता अब तक बहाल न किए जाने पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई थी चौधरी ने मीडिया से कहा था कि जिस गति से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था उन्हें उसी गति से फिर योग्य घोषित करना उतना ही महत्वपूर्ण है। मैंने पिछली रात स्पीकर साहब को फोन किया और कहा कि उन्हें कोर्ट के दस्तावेज सौंपना चाहता हूं ताकि राहुल गांधी की संसद में वापसी तय हो सके। इस पर स्पीकर ने मुझे महासचिव से बात करने और दस्तावेज उनके कार्यालय में जमा करने के लिए कहा। मैंने महासचिव को फोन किया तो जवाब मिला कि उनका कार्यालय आज बंद है। उन्होंने मुझे अध्यक्ष को पत्र सौंपने को कहा। मैंने पत्र डाक विभाग को दिया, लोकसभा के अवर सचिव ने पत्र पर हस्ताक्षर तो किए लेकिन मोहर नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राज्यसभा में 'INDIA'के नेता आज खरगे संग बैठक करेंगे
वहीं, राज्यसभा में विपक्षी 'INDIA' गठबंधन के दलों के नेता सोमवार यानी सात अगस्त को सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान, दिल्ली सेवा विधेयक समेत अन्य मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी। यह बैठक सुबह 10 बजे बुलाई गई है। 


गौरतलब है कि दिल्ली के प्रथम श्रेणी अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश होगा। आप के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि विपक्षी दल सोमवार को एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि 'INDIA' गठबंधन के नेताओं का इस बिल पर रुख स्पष्ट है। हम इसके खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed