Israel War: कांग्रेस के प्रस्ताव पर बोले थरूर- राजनीतिक मुद्दा बना रही BJP, फलस्तीनियों के लिए कठिन स्थिति
Israel War: कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि वह मानते हैं कि भाजपा इसे एक राजनीतिक मुद्दा बना रही है। यह एक उभरती हुई तस्वीर है और हमारी प्रतिक्रिया भी दिखेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास के रॉकेट हमलों के बाद इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर बमबारी जारी है। युद्ध शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार इस्राइल के साथ अपनी एकजुटता जता चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने फलस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि वह मानते हैं कि भाजपा इसे एक राजनीतिक मुद्दा बना रही है। यह एक उभरती हुई तस्वीर है और हमारी प्रतिक्रिया भी दिखेगी।
थरूर ने कहा, "मैं समझता हूं कि भाजपा एक राजनीतिक मुद्दा बना रही है... यह एक उभरती हुई तस्वीर है, और हमारी प्रतिक्रियाएं भी दिखेंगी। इसको लेकर पहले से ही एक विस्तृत बयान जारी किया जा चुका है। सीडब्ल्यूसी की बैठक मुख्य रूप से घरेलू मुद्दों पर केंद्रित थी और सामाजिक-आर्थिक व जातिगत जनगणना के सवाल पर केंद्रित थी। यह मुद्दा हर चीज पर हावी था।"
आपको सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस याद होगी। उन्होंने इस मुद्दे का जिक्र तक नहीं किया। यह (प्रस्ताव) किसी तरह बहुत ही संक्षिप्त रूप में समाधान तक पहुंचा। यह किसी भी तरह से मुद्दे पर व्यापक दृष्टिकोण नहीं था।
इससे पहले थरूर ने कहा, इस्राइल में राष्ट्रीय अवकाश के दौरान हमास के द्वारा किए गए औचक हमले से पूरी स्थिति भड़क गई है। यह एक आतंकी हमला था। उन्होंने निर्दोष नागरिकों, बच्चों, बुजुर्गों और एक संगीत समारोह में भाग लेने वाले युवाओं को मार डाला। हमास ने जो किया उसके लिए किसी वास्तव में स्वीकार करना असंभव है। मैं निश्चित रूप से इस आतंकवादी कृत्य की निंदा करता हूं।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री इस दुख की घड़ी में इस्राइल के साथ एकजुटता दिखाते हुए खड़े हो रहे हैं। हम समझते हैं कि उनका यह अधूरा बयान है। यह फलस्तीन के लिए एक कठिन स्थिति है, खासकर जब से कब्जे वाले इलाकों में बस्ती का निर्माण और यहूदियों को बसाने के लिए नए घरों का निर्माण कार्य वर्षों से बेरोकटोक जारी जारी है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हमारे और कांग्रेस पार्टी के लिए और पारंपरिक रूप से भार के लिए स्थिति बहुत साफ है। हम चाहते हैं कि इस्राइल और फलस्तीन दोनों सुरक्षित सीमाओं में शांति और गरिमा के साथ रहे हैं, जहां किसी को भी अपने जीवन के लिए डरना न पड़े। दोनों तरफ से मरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। हम इस मामले को रोकना चाहते हैं और शांति बहाल होते देखना चाहते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि बहुत सारी वजहें हैं, जिनके चलते भाजपा को वोट नहीं दिया जाना चाहिए। सांप्रदायिक विभाजन की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है, जो रिकॉर्ड स्तर पर है। महंगाई बढ़ी है, जो औस भारतीय परिवारों को नुकसान पहुंचा रही है, क्योंकि उनके बजट का भारत के मध्यम वर्ग के लिए सत्तर फीसदी खर्च होता है। हम बहुत ही गंभीर मुद्दों को देख रहे हैं, जो मतदाताओं को वैसे भी हमारी ओर लांगे। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमारे लिए कोई जादू की गोलियां नहीं हैं। हम जो बात कर रहे हैं वह भारत के लोगों को सुशासन और न्यायपूर्ण शासन प्रदान करना है।