फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Rahul Gandhi resumes Bharat Jodo Yatra from Pochkatte in Tumkur district Karnataka

राहुल का हमला: कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, हर ट्रांजेक्शन पर 40 फीसदी कमीशन, बिकता है हर पद

Mon, 10 Oct 2022 08:26 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, तुमकुर
एएनआई, तुमकुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 08:26 PM IST
सार

राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जो कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस के कई नेता यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

विज्ञापन
Congress MP Rahul Gandhi resumes Bharat Jodo Yatra from Pochkatte in Tumkur district Karnataka
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@ inc

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के हिरियूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य सरकार और भाजपा पर जबर्दस्त हमला बोला। राहुल ने कहा कि कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। वे हर एक ट्रांजेक्शन पर 40 फीसदी कमीशन लेते हैं। 13,000 प्राइवेट स्कूलों ने 40 फीसदी कमीशन दिया है। भाजपा विधायक खुद कह रहे हैं कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम का पद 2500 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है
राहुल ने कहा, भाजपा विधायक ने खुद कहा कि सीएम का पद 2500 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। नौकरियां कर्नाटक में बिक्री के लिए हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर की पोस्ट 80 लाख रुपये में बिकी है। सहायक प्रोफेसर के पद बेचे जाते हैं, इंजीनियरिंग पोस्ट बिकती है। वो सब कुछ जो ये लोग बेच सकते हैं,वे बेचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जो कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस के कई नेता यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से आज की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ मौजूद रहे।




भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा में रविवार को राहुल के साथ वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। 

अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने कहा, ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ साल पहले देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा कि आज है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं, वे नफरत नहीं प्रेम चाहते हैं, वे रोजगार चाहते हैं ताकि अपना, अपने परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकें। कुछ राजनीतिक दल नफरत की राजनीति के लिए इन्हें बेरोजगार देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed