सरकार पर हमला: राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप, सदियों का बनाया, पलों में मिटाया
राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हर रोज निशाना साध रहे हैं। कोराना काल में हर दिन ट्वीट के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहते हैं। राहुल गांधी ने भाजपा पर सदियों से बनाई व्यवस्था को पलों में मिटाने का आरोप लगाया।
विस्तार
सदियों का बनाया
पलों में मिटाया
देश जानता है कौन
ये कठिन दौर लाया।#VaccineShortage #LAC #Unemployment #PriceHike #PSU #Farmers #OnlyPR— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 15, 2021विज्ञापन
सरकार पर लगातार हमलावर हैं राहुल गांधी
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर विदेश व रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा अपनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा कि भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा जितना आज है। बता दें कि कोरोना वैक्सीन और कोरोना पर कुप्रबंधन को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बीते दिन राहुल ने कहा था कि जुलाई आ गया वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोला था।