फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Priyanka Gandhi Wayanad visit rally lashes out at BJP government news in hindi

Kerala: 'हमारी लड़ाई देश की आत्मा के लिए', वायनाड दौरे पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Sun, 01 Dec 2024 02:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Dec 2024 02:42 PM IST
सार

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया।

विज्ञापन
Congress MP Priyanka Gandhi Wayanad visit rally lashes out at BJP government news in hindi
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने रविवार को वायनाड के मनंतवाडी में एक रैली की। उन्होंने इस रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने  भाजपा नीत केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उसे अपने व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस अपने राष्ट्र की भावना के लिए लड़ रही है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने भाजपा को घेरा
मनंतवाडी में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।" प्रियंका गांधी ने लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया।
विज्ञापन


लोगों का किया धन्यवाद
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, "आपके प्यार, समर्थन और मुझे अपना सांसद बनाने के लिए आपका धन्यवाद। यूडीएफ कार्यकर्ताओं ने मेरी जीत के लिए बहुत मेहनत की। मैं उन सभा का धन्यवाद करती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि प्रियंका गांधी वायनाड की दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में राहुल गांभी भी उनके साथ हैं। शनिवार को प्रियंका ने तिरुवंबाडी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर और एडवन्ना और मलप्पुरम में आयोजित रैलियों में हिस्सा लिया। उन्होंने वायनाड उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed