{"_id":"5df951a48ebc3e87f34d79dd","slug":"congress-mp-manicka-tagore-gives-privilege-notice-against-union-minister-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस सांसद ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस सांसद ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस
Wed, 18 Dec 2019 03:37 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)
- फोटो : लोकसभा टीवी
कांग्रेस सांसद माणिकाम टैगोर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दाखिल किया है। टैगोर का आरोप है कि ईरानी ने 13 दिसंबर को राहुल गांधी की ‘रेप वाली टिप्पणी’ पर झूठ बोलते हुए सदन को ‘गुमराह’ किया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि टैगोर ने लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव से मुलाकात करने के बाद उन्हें यह नोटिस सौंपा है। तमिलनाडु की विरुद्धनगर लोकसभा से सांसद टैगोर ने कहा कि नियम 222 के तहत दिए गए नोटिस को महासचिव ने रिसीव कर लिया है और इस पर आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन