फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Gaurav gogoi writes to Amit Shah seeking intervention in Assam Mizoram border dispute news in Hindi

असम-मिजोरम सीमा विवाद: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अमित शाह से की दखल देने की अपील

Tue, 27 Jul 2021 05:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 27 Jul 2021 05:00 PM IST
सार

असम और मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा के एक दिन बाद असम की कलियाबोर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा। इस पत्र में गोगोई ने शाह से दोनों राज्यों के बीज अंतर-राज्यीय सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए दखल देने की मांग की है।

विज्ञापन
Congress MP Gaurav gogoi writes to Amit Shah seeking intervention in Assam Mizoram border dispute news in Hindi
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने अपने पत्र में यह भी कहा कि विवादित सीमा पर हिंसा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारे संवैधानिक तंत्र की असफलता है। उन्होंने कहा, 'यह केवल सीमा पर शांति की विफलता नहीं है, बल्कि अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य की संवैधानिक मशीनकी की नाकामी है।' बता दें कि सोमवार को दोनों राज्यों की पुलिस के बीच हुए हिंसक टकराव में कम से कम छह लोगों की जान चली गई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। 

विज्ञापन


गोगोई ने पत्र में लिखा है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है और हालिया घटनाओं ने इसे और अधिक गंभीर बना दिया है। दोनों ही राज्य एतिहासिक आधार पर जमीन पर अपना-अपना दावा करते हैं, इससे केवल तनाव ही बढ़ता है। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि उचित कार्रवाई के लिए इस मामले को तत्काल संज्ञान में लें। सरकार को असम की सीमाओं पर सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करनी चाहिए।'
विज्ञापन


शाह के उत्तर-पूर्वी राज्यों के दौरे को बताया विफल
इससे पहले एक ट्वीट में गोगोई ने कहा था असम के मुख्यमंत्री को अपने नेडा (उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन) समकक्षों के साथ बचकाने 'ट्विटर युद्ध' में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि गृह मंत्री अमित शाह की हालिया उत्तर-पूर्व भारत की यात्रा पूरी तरह से विफल रही है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने हाल ही में उत्तर-पूर्वी राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed