फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Anto Antony clarifies Did not say Pakistan had no role in Pulwama attack

Kerala: पुलवामा हमले पर बयान देकर फंसे एंटो एंटनी, मामले को बढ़ता देख दे डाली सफाई

Thu, 14 Mar 2024 12:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Mar 2024 12:23 PM IST
सार

एंटनी ने कहा कि उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह नहीं कहा था कि हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। बल्कि वहां मौजूद एक पत्रकार ने पाकिस्तान की भूमिका के बारे में सवाल किया था, जिस पर उन्होंने कोई राय नहीं रखी थी। 

विज्ञापन
Congress MP Anto Antony clarifies Did not say Pakistan had no role in Pulwama attack
anto antony - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी की पुलवामा हमले पर सवाल उठाने को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। मामले को बढ़ता देख अब एंटनी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका यह कहना नहीं था कि इसमें पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन


एंटनी ने कहा कि उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह नहीं कहा था कि हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। बल्कि वहां मौजूद एक पत्रकार ने पाकिस्तान की भूमिका के बारे में सवाल किया था, जिस पर उन्होंने कोई राय नहीं रखी थी। कहा जा रहा है कि बुधवार को जब एक रिपोर्टर ने पुलवामा हमले में पाकिस्तान की भूमिका का मुद्दा उठाया, तो पठनमथिट्टा के सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा था, 'पुलवामा विस्फोट में पाकिस्तान की क्या भूमिका थी?'
विज्ञापन


एंटो एंटनी का बयान
कांग्रेस सांसद ने दावा किया था कि पुलवामा में आतंकी हमले की साजिश सरकार ने खुद रची थी। एंटो एंटनी ने आरोप लगाया था कि पुलवामा में 42 जवानों की शहादत के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा था, ऐसी जगह पर इतनी मात्रा में आरडीएक्स के साथ आप सरकारी मशीनरी की जानकारी के बगैर नहीं जा सकते। कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी कहा था कि 42 जवानों की शहादत के लिए सरकार जिम्मेदार है। एंटो ने कहा था, दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया था और उन्हें (जवानों को) जानबूझकर उस विशेष सड़क मार्ग से लाया गया और विस्फोट हुआ। उन्होंने पूछा था, क्या भाजपा द्वारा नियुक्त राज्यपाल ने यही नहीं कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


के सुरेंद्रन ने एंटो पर किया हमला
वहीं, भाजपा नेता ने कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने साबित कर दिया है कि वह फिर से संसद में पैर रखने के लायक नहीं हैं। इसी मुद्दे पर भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने कहा था, पथनमथिट्टा के सांसद एंटो ने यह कहकर देश का अपमान किया है कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने मांग की कि उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

पूर्व राज्यपाल मलिक के बयान पर सहमति
के सुरेंद्रन के बयान पर सफाई देते हुए एंटनी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों ने अपनी सोच के अनुसार बयान को पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक साक्षात्कार में कहा था कि सीआरपीएफ के जवानों के बलिदान का राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने मलिक के बयान पर अपनी सौ फीसदी सहमति दी।


उन्होंने पूछा, सत्यपाल मलिक ने सार्वजनिक आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ कोई मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया? एंटनी ने दावा किया कि उन्होंने कहा था कि देश में शासन करने वाले राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जहां तक मेरी बात है, मैंने जो कहा है, मैं उस पर कायम हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed