{"_id":"5bfe2a9dbdec22416071142a","slug":"congress-mlas-protest-in-the-well-of-kerala-assembly-over-sabarimala-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर : कांग्रेस के विधायकों ने किया केरल विधानसभा में विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर : कांग्रेस के विधायकों ने किया केरल विधानसभा में विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला मंदिर का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। कांग्रेस के विधायकों ने सबरीमाला मुद्दे को लेकर केरल विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि केरल उच्च न्यायालय ने 20 नवंबर को राज्य के सबरीमाला मंदिर में भक्तों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया था। कोर्ट ने सुनवाई से पहले ने शीर्ष कानून अधिकारियों को उपस्थित होने कि लिए कहा।
विज्ञापन
अदालत ने सरकार से पूछा, "सबरीमाला में आपको 15,000 पुलिस की जरूरत क्यों है?" साथ में टॉर्नी जनरल से सरकार के कदम की व्याख्या करने के लिए भी कहा। इसके अलावा उच्च न्यायालय ने हिलटॉप मंदिर में भक्तों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी सवाल उठाया। सबरीमाला मामले में पुलिस ने अभी तक 3,505 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भगवान अयप्पा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में करीब 529 मामले दर्ज किए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मासिक धर्म की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध हटाए जाने के बाद शुक्रवार को मंदिर को तीसरी बार 64 दिनों की वार्षिक तीर्थ यात्रा के लिए खोला गया।
विज्ञापन
Congress MLAs protest in the well of Kerala assembly over #SabarimalaTemple issue pic.twitter.com/GC2h9SVqc9
— ANI (@ANI) November 28, 2018