{"_id":"5bba2fb8867a5568270c35ce","slug":"congress-mla-says-insult-of-legislators-to-avoid-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस एमएलए ने किया ट्वीट- कैबिनेट विस्तार को टालना विधायकों का अपमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस एमएलए ने किया ट्वीट- कैबिनेट विस्तार को टालना विधायकों का अपमान
भाषा, बंगलुरू
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक में उपचुनाव के एलान के बाद गठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार को टालने की अटकलों के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने संभावित देरी को विधायकों का अपमान बताया है।
दरअसल, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य की विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इससे अटकलों का बाजार गर्म है कि प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को टाला जा सकता है जिस पर कई विधायकों को आपत्ति है।
हिरेकेरूर से विधायक बीसी पाटिल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को टालना विधायकों का अपमान और लोकतंत्र की हत्या है तथा पार्टी के नाम पर तानाशाही को चलाना है।’’
विज्ञापन
अभिनेता से सियासतदान बने पाटिल ने उनके ट्वीट के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, पार्टी के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को टैग किया है।
उधर पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद चाहने वाले कई विधायकों ने कैबिनेट विस्तार को टालने की संभावना पर अपनी अनिच्छा जाहिर की है।
सूत्रों ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा के मद्देनजर आला कमान से सलाह-मशविरा करके ही कैबिनेट विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा जबकि गठबंधन सहयोगी जद(एस) भी विस्तार को टालने के पक्ष में है।