कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल, दो और कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा, मीटिंग का दौर
कर्नाटक में कांग्रेस को झटका लगने का सिलसिला जारी है। आज उसके दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। बेल्लारी जिले के विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। उनके इस्तीफे ने एक बार उन अटकलों को बल देने का काम किया है कि पार्टी के अंदर बगावत फिर से शुरू हो गई।
Karnataka: Congress MLA from Vijayanagar, Anand Singh, resigns from his assembly membership, submits his resignation to Speaker KR Ramesh Kumar. (file pic) pic.twitter.com/pQvSuRoOxF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 1, 2019
वहीं, एक और कांग्रेस विधायक रमेश जरकिहोली ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधायकों के इस्तीफों के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने बंगलूरू में अपने आपवास पर बैठक बुलाई है।
Karnataka Congress MLA Ramesh Jarkiholi resigns from state assembly membership; submits his resignation to the Speaker. (File pic) pic.twitter.com/BplKtiyCKd
— ANI (@ANI) July 1, 2019
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष गुंडू राव ने कहा, कुछ विधायक जाएंगे, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि सरकार गिर जाएगी। वो इसलिए जा रहे हैं क्योंकि उन्हें धमाकाया और ब्लैकमेल किया जा रहा है।
भाजपा ऐसा क्यों कर रही है?
Dinesh Gundu Rao, Karnataka Congress President on two Congress MLAs Anand Singh & Ramesh Jarkiholi resigning: Couple of MLAs will go but it doesn't mean the government will fall, they are going because they threatened them, blackmailed them & offered money. Why is BJP doing this? pic.twitter.com/ZQ6fLTVvS7
— ANI (@ANI) July 1, 2019
अमेरिका में कुमारस्वामी
यह कदम ऐसे समय पर लिया गया है जब राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अमेरिका में हैं और वह आठ जुलाई को राज्य वापस आएंगे। सिंह को विधानसभा में मंत्री पद की उम्मीद थी।
पिछले साल कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि दो बार कैबिनेट गठन के बावजूद उनके हाथ खाली ही रहे। सिंह कुछ महीने पहले चर्चा में तब आए थे जब उनकी साथी विधायक कांपली गणेश ने रिसॉर्ट में पिटाई कर दी थी। यहां सभी कांग्रेस विधायकों को भाजपा में जाने से रोकने के लिए ठहराया गया था।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा साफ कर चुके हैं कि उन्हें भाजपा नेतृत्व ने ऑपरेशन लोटस में शामिल न होने का निर्देश दिया है क्योंकि उनका मानना है कि गठबंधन सरकार खुद ही गिर जाएगी। वहीं सिंह का इस्तीफा देना सवाल खड़ा करता है कि क्या ऑपरेशन लोटस अभी भी जारी है। 12 जुलाई से राज्य के विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है।
कर्नाटक मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिककुमार ने विधायक के इस्तीफे को लेकर कहा, 'निश्चित तौर पर, यह मेरे लिए थोड़ा चौंकाने वाला है। मैं उनका पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ढूंढ नहीं पाया हूं। मुझे अध्यक्ष से मिलकर देखना होगा की यह सही है या नहीं।'
सिंह ने कहा, ‘हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने आज सुबह इस्तीफा दिया।’ यह बताए जाने पर कि विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है, सिंह ने कहा, ‘क्या ऐसा है? तो मैं फिर से इस्तीफा दूंगा।’ वहीं अध्यक्ष ने इस्तीफा मिलने से इनकार किया है। कुमार ने कहा, ‘मुझे कोई इस्तीफा नहीं मिला है। किसी ने इस्तीफा देने के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है।’