Mehengai chaupal: कांग्रेस की देशभर में 17 अगस्त से 'महंगाई चौपाल', 28 को दिल्ली में हल्ला बोल
हफ्तेभर चलने वाले इस आंदोलन का समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पे हल्ला बोल' रैली के रूप में होगा। इससे पहले कांग्रेस ने 5 अगस्त को भी महंगाई के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्तेभर चलने वाले इस आंदोलन का समापन 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पे हल्ला बोल' रैली के रूप में होगा। इससे पहले कांग्रेस ने 5 अगस्त को भी महंगाई के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया था। उस दिन राहुल गांधी समेत अनेक कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन में भाग लिया था। यह मुद्दा संसद में भी उठाया गया था।
Congress to organise a "Mehengai chaupal" at all mandis, retail markets and other places in all Vidhan Sabha constituencies from 17th to 23rd August and this will culminate in the party's "Mehengai pe halla bol" rally at Delhi's Ramlila Maidan on 28th August. pic.twitter.com/U7LX6VCQD3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 11, 2022
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस आंदोलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हताशा में आकर कांग्रेस के पांच अगस्त के आंदोलन को 'काला जादू' बताने का प्रयास किया। यह इस बात को दर्शाता है कि भाजपा सरकार आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को आने वाले हफ्तों में और तेज करेगी। महंगाई चौपाल का समापन 28 अगस्त को रामलीला मैदान में 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली के साथ होगा। रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
रैली को राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि रामलीला मैदान की रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर 'महंगाई पर हल्ला बोल- चलो दिल्ली' कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर लोगों में जागरूकता फैलाती रहेगी और भाजपा सरकार पर उसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए दबाव बढ़ाएगी।
पीएम मोदी ने कसा था तंज, राहुल ने दिया जवाब
काले कपड़े पहनकर आंदोलन करने के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कल कांग्रेस पर तंज कसा था। पीएम मोदी ने बुधवार को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने हताशा में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाने की कोशिश की। वे लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर उनकी निराशा और हताशा का दौर खत्म हो जाएगा मगर वे यह नहीं जानते कि जादू टोना, काला जादू और अंधविश्वास में लिप्त होकर वे फिर से लोगों में अपने प्रति विश्वास पैदा नहीं कर सकते।
पीएम ने कहा था कि उनकी सोच है कि काले कपड़े पहनने से नकारात्मकता दूर हो सकती है। वे ऐसी किसी भी रणनीति का सहारा ले सकते हैं लेकिन काला जादू उनके बुरे दिन खत्म नहीं कर पाएगा। इसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर पलटवार किया था। राहुल ने कहा है कि पीएम महंगाई व बेरोजगारी पर जवाब दें, वे अंधविश्वास की बातें कर पद की गरिमा न घटाएं।