फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress making DAP and Hissedari nyay plan for Lok Sabha election 2024

Lok Sabha Election: ‘पांच न्याय 25 हिस्सेदारी’, लोकसभा के रण में ‘DAP प्लान’ के साथ उतरेगी कांग्रेस

Sun, 17 Mar 2024 08:01 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 17 Mar 2024 08:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने ‘पांच न्याय 25 हिस्सेदारी’ और DAP (दलित, आदिवासी, पिछड़ा) जैसे प्लान तैयार किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह पूरा ताना-बाना बुना है।  

विज्ञापन
Congress making DAP and Hissedari nyay plan for Lok Sabha election 2024
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के साथ ही अब कांग्रेस ने अपनी नई रणनीति पर फोकस बढ़ा दिया है। इस रणनीति के तहत कांग्रेस ने पूरे देश में DAP (दलित, आदिवासी और पिछड़े) को ध्यान में रखकर कई योजनाएं बनाई है। इसके लिए बाकायदा कांग्रेस ने इसको हिस्सेदारी न्याय का नाम दिया है। जिसके तहत "पांच न्याय और 25 हिस्सेदारी" का पूरा ताना-बाना बुनकर तैयार किया जा चुका है। अगले कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस के बड़े-बड़े रणनीतिकारों की टीम देश के अलग-अलग हिस्सों में लोकसभा चुनावों में इनका जमकर प्रचार करेंगी। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि डीएपी की यह  रणनीति आने वाले चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने तैयार किया रणनीति का खाका 
लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने अपनी आगे की रणनीति का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए पार्टी ने दलित आदिवासी और पिछले वर्ग के अधिकार की लड़ाई (DAP)का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में कहा की कांग्रेस की "हिस्सेदारी न्याय" की यही हुंकार है। उन्होंने कहा कि जब तक दलित आदिवासी पिछड़े वर्गों के अधिकारों की सुनवाई नहीं होगी। तब तक कांग्रेस उनके न्याय की लड़ाई लड़ेगी और केंद्र में INDIA की सरकार बनते ही अपनी सभी न्याय योजनाओं को लागू भी करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने दलितों आदिवासियों और पिछड़ों की लड़ाई को आगे बढ़ते हुए हिस्सेदारी न्याय में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी आगे रखा है।
विज्ञापन


इस प्लान पर हो रहा है काम
कांग्रेस पार्टी ने हिस्सेदारी न्याय में गिनती करो, अपनी धरती अपनाराज, जल जंगल जमीन का कानूनी हक, आरक्षण का हक और एससी एसटी की कानूनी गारंटी को आगे रखा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है हिस्सेदारी न्याय के तहत इसके हिस्सेदारों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। इसके लिए बाकायदा कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्य कांग्रेस कमेटी को दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। कांग्रेस के ब्लॉक स्तर नगर जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के नेता इसी डीएपी के आधार पर आगे किसी ऐसी रणनीति भी सजा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पांच न्याय और 25 हिस्सेदारी?
हिस्सेदारी न्याय के अलावा कांग्रेस ने किसान न्याय, श्रमिक न्याय, युवा न्याय और नारी न्याय का भी बड़ा फार्मूला तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों ने प्रत्येक न्याय व्यवस्था के तहत पांच पांच हिस्सेदारियों से सभी वर्गों को साधने की भी तैयारी की है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश कहते हैं कि ये ‘पांच न्याय और 25 हिस्सेदारी’ से उनकी पार्टी देश के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। वह कहते हैं कि युवाओं को जहां भर्ती का भरोसा होना चाहिए। पहली नौकरी पक्की के साथ-साथ युवाओं के स्टार्टअप और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलेगी। नारी न्याय में जहां महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना और केंद्र सरकार की नौकरी में 50 फ़ीसदी का आरक्षण तय किया गया है। इसके अलावा किसान न्याय में एसपी को कानूनी दर्जे के साथ-साथ किसानों के कर्ज माफी के लिए स्थाई आयोग के गठन की भी तैयारी है। जबकि श्रमिक न्याय में स्वास्थ्य के अधिकार के साथ-साथ 400 रुपए की रोजाना मजदूरी तय है।


बैठक में बनेगी आगे की रणनीति
दरअसल राहुल गांधी की शुरू हुई न्याय यात्रा का समापन हो चुका है। इस दौरान मणिपुर से शुरू हुई यात्रा में तकरीबन 6600 किलोमीटर का सफर किया। इस यात्रा के समन्वयको के मुताबिक 15 राज्यों से होते हुए राहुल गांधी ने करोड़ों लोगों से संपर्क किया। राहुल गांधी ने अपनी पूरी यात्रा के दौरान 15 जनसभाएं और 70 से  ज्यादा स्थानों पर जनता को संबोधित भी किया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश कहते हैं कि मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक है। उस बैठक में ही आगे की रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए पूरा खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा जिस तरीके से केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कांग्रेस के खातों को रोक दिया है। इस वजह से वह उनको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना कि कांग्रेस की पांच न्याय योजनाओं और 25 हिस्सेदारियों को लेकर प्रत्येक घर-घर कांग्रेस का कार्यकर्ता जाकर बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed