{"_id":"63757a3da26c9b7c784b8c58","slug":"congress-made-the-release-of-bilkis-bano-convicts-an-issue-in-the-gujarat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Elections: बिलकिस के दोषियों की रिहाई को कांग्रेस ने चुनाव में बनाया मुद्दा, घोषणापत्र में किया जिक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Elections: बिलकिस के दोषियों की रिहाई को कांग्रेस ने चुनाव में बनाया मुद्दा, घोषणापत्र में किया जिक्र
Thu, 17 Nov 2022 05:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2002 बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले के 11 दोषियों की समयपूर्व रिहाई भी गुजरात विधानसभा चुनाव में एक मुद्दा बन गया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र में जिक्र किया है और पीड़ितों को न्याय दिलाने का संकल्प जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी पर्यवेक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक धड़े का कहना है कि 20 साल पुराने मामले और इस पर हालिया घटनाक्रम को मुद्दा बनाने से कांग्रेस को फायदा होगा, जबकि अन्य का मानना है कि इस मुद्दे का एक और पांच दिसंबर को होने वाले मतदान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ दिन पहले ही अपना घोषणापत्र जारी करने वाली कांग्रेस ने वादा किया है कि वह बिलकिस मामले के दोषियों को गुजरात सरकार की ओर से जल्द रिहा करने के फैसले को रद्द करेगी।
विज्ञापन
लिमखेड़ा सीट पर है भाजपा का कब्जा
बिलकिस बानो आदिवासी बहुल दाहोद जिले के रंधिकपुर गांव की रहने वाली थीं। बिलकिस का गांव लिमखेड़ा विधानसभा सीट के तहत आता है। इस पर अभी भाजपा का कब्जा है। सामाजिक कार्यकर्ता कलीम सिद्दिकी ने कहा, बिलकिस का मुद्दा उठाने से मुस्लिम मतदाता कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होंगे और वे आम आदमी पार्टी या एआईएमआईएम का समर्थन करने से बचेंगे।