फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress lodged complaint against Assam Chief Minister at Dispur Police Station

असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हल्लाबोल, प्रदेश महिला कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत; पढ़ें पूरा मामला

Sat, 23 Sep 2023 08:45 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 08:45 PM IST
सार

चुनावी रैली के दौरान मध्यप्रदेश में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा की गई कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस आक्रामक दिखाई दे रही है। असम महिला कांग्रेस ने टिप्पणी के लिए दिसपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Congress lodged complaint against Assam Chief Minister at Dispur Police Station
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कथित टिप्पणी मामले पर असम प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हल्ला बोला है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में एक चुनाव प्रचार के दौरान की टिप्पणी को नफरती भाषण करार दिया है। जिसके खिलाफ कांग्रेस ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में सीएम सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मीरा बोलीं, सीएम हिमंत की टिप्पणी साम्प्रदायिक नफरत से प्रेरित
महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा ने कहा, 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक रैली के दौरान कथित बयान दिया था। मुख्यमंत्री हिमंत पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने कहा, उनकी टिप्पणी कही न कही साम्प्रदायिक नफरत से प्रेरित दिखाई देती है। इस दौरान उन्होंने सीएम हिमंत के खिलाफ पुलिस से कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पुलिस को की गई शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान के जरिए 10 जनपथ को जलाने का आह्वान किया गया है, जो खुला साम्प्रदायिक निमंत्रण दिखाई पड़ता है। गौरतलब है कि 10,जनपथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आवास का पता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, जांच जारी है
वहीं पूरे मामले पर दिसपुर पुलिस थाने के प्रभारी रुपम हजारिका ने कहा, पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया जाएगा।

इससे पहले असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने भी मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों के लिए 20 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। 


मामले पर बोलते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे नफरत भरे भाषण देने वालों के खिलाफ खुद ही मामले दर्ज करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed