फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress likely to hold party chief election in April, Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Sonia Gandhi

अप्रैल में हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, राहुल नहीं हुए तैयार तो प्रियंका होंगी मैदान में

Wed, 16 Dec 2020 08:06 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Dec 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Congress likely to hold party chief election in April, Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Sonia Gandhi
सोनिया-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी में जारी वैचारिक मतभेद के बीच अप्रैल में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव कराने पर विचार कर रही है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि यह एक ऐसी प्रक्रिया होगी, जिससे 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से हुए नुकसान को कम किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि यदि राहुल गांधी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुए ताेेे प्रियंका गांधी मैदान में उतर सकती हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि नेतृत्व संगठनात्मक चुनावों पर विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन राहुल गांधी ने अभी भी पार्टी के नेताओं को संकेत नहीं दिया है कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं। गौरतलब है कि राहुल ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं। 
विज्ञापन


पार्टी के एक करीबी नेता ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए अनिच्छुक होते हैं, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा एक संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार से इतर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उम्मीदवारी के लिए तैयार हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो सकता है। हालांकि, पार्टी में कुछ लोगों को लगता है कि इससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 
एआईसीसी के पदाधिकारी और राहुल के करीबी सहयोगी ने कहा, कांग्रेस के लिए एकमात्र विकल्प पार्टी को स्थिर करना और फिर किसी प्रकार के पुनर्निर्माण के लिए तत्पर रहना होगा, ताकि गांधी परिवार के किसी सदस्य को कार्यभार संभालने के लिए तैयार किया जा सके। 

संभावना यह है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम जैसे प्रमुख राज्यों में आने वाले चुनावों के बाद होंगे। सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देते हुए असम में कांग्रेस मुख्य प्रतिद्वंद्वी है जबकि तमिलनाडु में यह डीएमके के साथ विपक्षी गठबंधन है।


वहीं, कांग्रेस पश्चिम बंगाल में वाम दलों के साथ हाथ मिला सकती है, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के राज्य में सरकार बनाने के प्रमुख दावेदार होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि भाजपा ने राज्य में पहली बार जीत हासिल करने के लिए पूरी जान लगा दी है। इसे देखते हुए कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed