फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress-led movement has big contribution in India freedom but armed revolution not given recognition Shah

Amit Shah: अमित शाह बोले- स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान, लेकिन...; जनता पर एक नजरिया थोपा गया

Wed, 11 Jan 2023 10:11 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 11 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

दिल्ली में एक किताब के विमोचन के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किताब के शीर्षक में 'अन्य कहानी' शब्द पुस्तक का सारांश है, जो स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न अन्य लोगों के योगदान के दूसरे परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत करता है।

विज्ञापन
Congress-led movement has big contribution in India freedom but armed revolution not given recognition Shah
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि यह बात सही है कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान था, लेकिन यह कहना ठीक नहीं है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में दूसरों की कोई भूमिका नहीं थी। दिल्ली में संजीव सान्याल की किताब 'रेवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया विन्ड इट्स फ्रीडम' के विमोचन समारोह में अमित शाह ने यह टिप्पणी की।  

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि किताब के शीर्षक में 'अन्य कहानी' शब्द पुस्तक का सारांश है, जो स्वतंत्रता संग्राम में विभिन्न अन्य लोगों के योगदान के दूसरे परिप्रेक्ष्य को प्रस्तुत करता है। क्योंकि एक कथा के तहत एक कहानी को सार्वजनिक रूप से स्थापित किया गया है। इतिहास लेखन और शिक्षा के माध्यम से जनता पर एक नजरिया थोपा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, जो दृष्टिकोण थोपा गया है, मैं यह नहीं कहता कि अहिंसक संघर्ष की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं है, या यह इतिहास का हिस्सा नहीं है। यह इतिहास का हिस्सा है और इसका बहुत बड़ा योगदान है। शाह ने कहा कि देश को आजाद कराने में विभिन्न लोगों और संगठनों का योगदान था। स्वतंत्रता सभी का सामूहिक परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में चले आंदोलन का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन किसी और का योगदान नहीं है, यह कथा ठीक नहीं है। क्योंकि देश की आजादी का विश्लेषण करें तो एक मंजिल तक पहुंचने के लिए असंख्य लोगों, संगठनों, विचारधाराओं और रास्तों ने प्रयास किए थे। भारत की स्वतंत्रता इन्हीं सबका सामूहिक परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed