फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders Sonia, Rahul pay tribute to 75th birth anniversary former PM Rajiv Gandhi

राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज, पीएम मोदी और सोनिया समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 20 Aug 2019 08:34 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 20 Aug 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders Sonia, Rahul pay tribute to 75th birth anniversary former PM Rajiv Gandhi
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : ANI

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली।

विज्ञापन


मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट किया, 'आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत नहीं करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।' 

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।

अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।


 


मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’


बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद को लेकर कांग्रेस के ठंडे पड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाएगा। राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर देश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

रविवार को विट्ठल भाई पटेल हाउस में कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रमों की चर्चा की गई। वैसे तो राजीव गंधी की जन्मदिन 20 अगस्त को पड़ता है। लेकिन, कांग्रेस 22 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनका जन्मोत्सव मनाएगी। 


वे अक्टूबर 1984 से 1989 दिसंबर तक देश के प्रधानमंत्री रहे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। देश की आजादी के समय राजीव गांधी 3 साल के थे। वे भारत के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने। वे 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने थे। 

राजीव गांधी के शासनकाल में 508 सीटों में से 401 सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा था। देश के चुनावी इतिहास में अब तक इतनी सीटों के साथ किसी ने भी सरकार नहीं बनाई है और भविष्य में भी ऐसा दोबारा होने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed