फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders Rashid Alvi and Ajay Rai will reach Sambhal UP on Monday

Congress: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी सोमवार को पहुंचेंगे संभल, अजय राय भी होंगे साथ

Sat, 30 Nov 2024 09:30 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Nov 2024 09:30 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक विभाजन का बहुत गलत खेल खेल रही है। काशी, मथुरा, संभल और अजमेर की तरह यह विवाद लगातार एक के बाद दूसरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है।

विज्ञापन
Congress leaders Rashid Alvi and  Ajay Rai will reach Sambhal UP on Monday
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी सोमवार को संभल पहुंचेंगे। उनके साथ लगभग एक दर्जन कांग्रेस के अन्य नेता और अन्य लोग भी उनके साथ संभल जाएंगे। राशिद अल्वी की टीम दस बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और लगभग दो बजे संभल पहुंचेगी। उधर लखनऊ से उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी उसी समय संभल पहुंचेंगे। हालांकि,  प्रशासन ने सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के संभल जाने पर रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन


राशिद अल्वी ने अमर उजाला से कहा कि भाजपा सांप्रदायिक विभाजन का बहुत गलत खेल खेल रही है। काशी, मथुरा, संभल और अजमेर की तरह यह विवाद लगातार एक के बाद दूसरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है। यह देश के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस तरह की राजनीति से बाज आना चाहिए। उन्होंने संभल के लोगों से भी शांति से काम लेने की अपील की है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस तरह की राजनीति से पूरी दुनिया में भारत का नाम बदनाम होता है। ईरान और अमेरिका पहले ही इस तरह की राजनीति पर भारत के लिए अपनी नाराजगी दिखा चुके हैं। अब यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगती तो इससे देश का बड़ा नुकसान होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed