{"_id":"5d8c4bff8ebc3e93bf3bc1a8","slug":"congress-leaders-ahmed-patel-anand-sharma-and-dk-suresh-arrive-at-tihar-jail-meet-dk-shivakumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीके शिवकुमार ने अब जमानत के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जेल में मिलने पहुंचे कई कांग्रेसी नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीके शिवकुमार ने अब जमानत के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, जेल में मिलने पहुंचे कई कांग्रेसी नेता
Thu, 26 Sep 2019 01:53 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
होटल पहुंचे डीके शिवकुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। कल उनकी जमानत याचिका को ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
Karnataka Congress leader DK Shivakumar has moved Delhi High Court for bail in a money laundering case. Yesterday his bail plea was dismissed by the trial Court. (file pic) pic.twitter.com/JS30jaZKUp
— ANI (@ANI) September 26, 2019
विज्ञापन
वहीं, गुरुवार को डीके शिवकुमार से मिलने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जेल पहुंचे। कांग्रेस नेता वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है।
विज्ञापन
कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और आनंद शर्मा गुरुवार को डीके शिवकुमार से मिलने जेल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक पटेल और शर्मा की शिवकुमार के साथ इस मुलाकात के दौरान डीके सुरेश भी मौजूद थे जो पार्टी सांसद और शिवकुमार के भाई भी हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिवकुमार की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की।
वहीं, कांग्रेस नेता आनंद कुमार जेल में डीके शिवकुमार से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा कि हमने उनके सेहत का हाल जाना, हम दृढ़ता से महसूस करते हैं कि उनके साथ जो किया जा रहा है वह अनुचित है। यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों का मुद्दा है। हमें उम्मीद है कि न्यायालय न्याय करेगा।
गौरतलब है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार कांग्रेस नेता को बड़ा झटका दिया था। अदालत ने शिवकुमार की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।