फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Udit Raj post Controversial tweet of on Chandrayaan-2

चंद्रयान-2 पर बोले उदित राज, पूजा पाठ के बजाय वैज्ञानिक शक्ति पर करते भरोसा

Sat, 07 Sep 2019 09:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Sep 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Udit Raj post Controversial tweet of on Chandrayaan-2
उदित राज (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। राज ने ट्वीट किया कि "हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।"

विज्ञापन


उदित राज के इस ट्वीट के बाद यूर्ज उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "आप एक जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। शर्म नहीं आती आपको घटिया बातें करते? अगर टिप्पणियां करने के बजाए अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम किया होता तो शायद आज भी संसद में होते।"
विज्ञापन




वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि "इसरो के वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक शक्ति के बल पर ही मंगल और चांद तक पहुंचे हैं।" बता दें कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को उस समय झटका लगा जब 2.1 किलोमीटर पहले रात के लगभग 1:55 बजे इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल इसरो की योजनानुसार चल रहा था लेकिन आखिर के डेढ़ मिनट ने भारत के इस मिशन को इतिहास बनने से रोक दिया। करोड़ों भारतवासी चांद पर भारत के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके हाथ मायूसी लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed