फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Karnataka Visit Slams Congress JDS Siddaramaiah says Karnataka govt curtailed legislature session

Karnataka: दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर अमित शाह, अलग सहकारिता मंत्रालय पर कही यह बात

Fri, 30 Dec 2022 02:29 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 30 Dec 2022 02:29 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरू पहुंच गया हूं। एक जनसभा में मांड्या के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
Amit Shah Karnataka Visit Slams Congress JDS Siddaramaiah says Karnataka govt curtailed legislature session
दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे शाह - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 और 31 दिसंबर को कर्नाटक के दौरे पर हैं। अमित शाह गुरुवार देर शाम बेंगलुरु पहुंचे। यात्रा के दौरान वह मांड्या, देवनहल्ली और बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों और पार्टी की बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हवाई अड्डे पर गृह मंत्री का अभिवादन किया।

विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंच गया हूं। कल एक जनसभा में मांड्या के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने मांड्या में डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया। शाम को शाह बेंगलुरु में एक सहकारी सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मांड्या में मेगा डेयरी उद्घाटन में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज़ादी के बाद ही किसानों ने अलग सहकारिता मंत्रालय की मांग की थी। अगर उस समय इस पर काम होता तो आज भारत के किसानों की स्थिति कुछ और होती। PM ने सहकारिता मंत्रालय बनाकर किसानों के विकास का रास्ता प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह प्लांट 260 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है जिसमें 10 लाख लीटर प्रति दिन दूध को प्रोसेस करने की क्षतमा है जिसे 14 लाख लीटर प्रति दिन तक बढ़ाया जा सकता है। कर्नाटक में 15,210 ग्राम स्तरीय सहकारी डेयरी जिसमें लगभग 26.22 लाख किसान दूध दे रहे हैं।

कांग्रेस, जेडीएस दोनों भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टियां : अमित शाह
शाह ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस दोनों हीं भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टियां हैं।  कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां चुनावी गहमागहमी शुरू हो चुकी है। इस दौरान शाह ने मंड्या और पुराने मैसूर क्षेत्र के लोगों से भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया।

भाजपा को वोक्कालिगा बहुल पुराने मैसूर क्षेत्र में कमजोर माना जाता है और राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए इस क्षेत्र में ध्यान केंद्रित कर रही है। भाजपा की चल रही जनसंकल्प यात्रा के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम दोनों दलों की कार्यप्रणाली को समझ चुके हैं, जब कांग्रेस आएगी तो कर्नाटक दिल्ली का एटीएम बन जाएगा और जब जेडीएस आएगी तो यह एक परिवार का एटीएम बन जाएगा। बार-बार इन दोनों दलों के भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की प्रगति अवरुद्ध हुई है। अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होने का समय आ चुका है।

पूर्ण बहुमत से सरकार गठित करने के लिए की समर्थन की अपील
शाह ने लोगों से भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कराने और डबल इंजन की सरकार बनाने का अवसर देने की अपील की। उन्होंने मौजूद लोगों को याद दिलाया कि 2018 विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने प्रचार मंड्या से ही शुरू किया था। उन्होंने कहा, कर्नाटक के लोगों ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर सरकार बनाने का मौका दिया था। कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

अगले साल 224 विधानसभा सीटों के लिए होने हैं चुनाव
अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह गज्जालगेरे, मांड्या, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु और सौहरदा, बेंगलुरु ग्रामीण जिले में तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे, ये सभी सहकारी क्षेत्र से संबंधित हैं। वह कर्नाटक की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। कर्नाटक में अगले साल 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 28 मई, 2023 को समाप्त हो रहा है।

केंद्रीय खुफिया प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखेंगे
शनिवार की सुबह गृह मंत्री केंद्रीय खुफिया प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखेंगे और बेंगलुरु (ग्रामीण) के देवेनहल्ली इलाके में सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के आवासीय और गैर-आवासीय परिसरों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री शनिवार को दोपहर में बेंगलुरु में सौहरदा सहकारी संघ का दौरा भी करेंगे।

शाह की कर्नाटक के मांड्या और बेंगलुरु जिले की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि आगामी 2023 के चुनाव के लिए पुराना मैसूर क्षेत्र भाजपा के लिए अहम है, यहां कांग्रेस और जद (एस) पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हैं। इस क्षेत्र में भाजपा इन्हें कड़ी टक्कर देगी।

सिद्धारमैया ने विधानसभा सत्र में कटौती का लगाया आरोप
इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा था कि सदन में सार्वजनिक महत्व के कई मुद्दों को उठाने के लिए समय पर्याप्त नहीं मिला और सरकार सत्र बढ़ाने के बजाय उसे कम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिर्फ इसलिए कि अमित शाह आ रहे हैं, सत्र स्थगित किया जा सकता है? कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम बोम्मई को अमित शाह से कहना चाहिए था कि वह मुख्यमंत्री हैं, सत्र के दौरान मत आइए, बाद में आइए। लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं है।


कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने राज्य की भाजपा सरकार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के लिए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में एक दिन की कटौती करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह शाह से सत्र के दौरान न आने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि विधानमंडल सत्र को कम करने का कदम राज्य के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा के लिए शीतकालीन सत्र सप्ताह के लिए बढ़ाने की मांग की।

सिद्धारमैया ने गुरुवार को ट्वीट किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल सदन की कार्यवाही रद्द करने का कर्नाटक की भाजपा सरकार का फैसला राज्य के खिलाफ है। मैं मांग करता हूं कि सत्र को एक सप्ताह और बढ़ाया जाए और जनता के मुद्दों पर चर्चा का अवसर दिया जाए।


राज्य के सीमावर्ती जिले बेलगावी में 19 दिसंबर को कर्नाटक विधानमंडल का 10 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था और इसे 30 दिसंबर तक चलना था।  विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने बुधवार को घोषणा की था कि गुरुवार को शीतकालीन सत्र आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed