फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader shivraj patil controversial statement during book launch compares geeta preaching with jihad

Shivraj Patil: शिवराज पाटिल का विवादित बयान, बोले- जिहाद की अवधारणा इस्लाम के अलावा गीता और ईसाई धर्म में भी

Thu, 20 Oct 2022 11:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
congress leader shivraj patil controversial statement during book launch compares geeta preaching with jihad
शिवराज पाटिल - फोटो : Social Media

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने भगवद गीता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वे निशाने पर आ सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम में बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन पर बोलते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा तब सामने आती है जब सही इरादे और सही काम करने के बावजूद कोई नहीं समझता, तब कहा जाता है कि कोई बल प्रयोग कर सकता है।

उन्होंने अपनी टिप्पणी में दावा किया कि सिर्फ कुरान में ही नहीं, महाभारत में भी गीता के हिस्से में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है।


उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ समझाने के बाद भी लोग समझ नहीं रहे हैं, हथियार लेकर आ रहे हैं तो आप भाग नहीं सकते, आप इसे जिहाद नहीं कह सकते और आप इसे गलत नहीं कह सकते। इसे समझना चाहिए। हाथ में हथियार के साथ लोगों को समझाने की यह अवधारणा नहीं होनी चाहिए। पाटिल ने आगे कहा कि मोहसिना किदवई की किताब भी अपने धर्म का पालन करते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में शांति की जरूरत है।

पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा कि आप के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल के बाद अब कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को 'जिहाद' सिखाया। पूनावाला ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने हिंदू/भगवा आतंक गढ़ा, राम मंदिर का विरोध किया, राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed