वायरल पोस्ट: हरनाज को बधाई देने पर ट्रोल हुए शशि थरूर, यूजर्स बोले- आप राजनीति के रणबीर कपूर हैं..
बीते 13 दिसंबर को 21 साल बाद ब्रह्मांड सुंदरी का ताज फिर से भारतीय सुंदरी के सिर सजा है। रनाज कौरसंधू भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स बन गईं। हरनाज कौर संधू को सभी ने बधाई दी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हरनाज के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए उनको बधाई दी। थरूर के पोस्ट के बाद यूजर्स ने जमकर उनके मजे लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सुंदरी हरनाज कौर मिस यूनिवर्स का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। .21 साल बाद किसी भारतीय ने इतने बड़े मंच पर परचम लहराया है। इससे पहले लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। पंजाब की रहने वालीं हरनाज कौर भारत लौट आई हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हरनाज कौर से मुलाकात कर ट्विटर पर तस्वीरें साझा की दो तस्वीरें साझा करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि हरनाज को बधाई देते हुए खुशी हो रही है। जैसे ही थरूर ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की वैसे ही यूजर्स ने अजीबो गरीब रिएक्शन दिए। कई लोगों ने उन पर अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी।
थरूर ने ट्वीट किया कि मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को विजयी होकर भारत लौटने पर बधाई देते हुए खुशी हुई। वे नए साल की छुट्टियों के लिए भारत वापस आने से काफी उत्साहित हैं। यकीनन, भारत उनका स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। वे मुलाकात में उतनी ही आकर्षक लगीं, जितनी वे मंच पर थीं।’
Delighted to congratulate Miss Universe @HarnaazKaur Sandhu in person on her triumphant return to India. She’s excited to be back in India for the New Year holidays & India, of course, is proud to welcome her. She’s just as poised & charming in person as on the stage. pic.twitter.com/OBj0KeTkoQ
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 15, 2021
थरूर को लोगों ने घेरा
हरनाज को जीत की बधाई देते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने थरूर पर कई रिएक्शन देने शुरू कर दिए। तरुण जोशी नाम के यूजर ने ट्वीट किया आप भी राजनीति के रणबीर कपूर हो। एक और यूजर ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपन के लिए हरनाज बेस्ट हैं।
सत्येंद्र सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि सर एक मैसेज ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के लिए कीजिए प्लीज।
Sir ek massage group captain Varun Singh ke liye kijiye pls.......
— Satyendra Singh (@satyend88611388) December 15, 2021
एक और यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि क्या शशि थरूर मैथमैटिसिअन नीना गुप्ता को बधाई दी जिन्होंने रामानुजन अवॉर्ड जीता।
Did Shashi Tharoor Tweeted a congratulating Tweet for Mathematician Neena Gupta for winning the Ramanujan Prize ??
— Abhiiiii (@abhi_rocks1004) December 15, 2021
Thats why he is called as Tharki Tharoor😇🥰