कर्नाटक चुनाव: नतीजे से पहले कांग्रेस में अगर-मगर, थरूर ने दिखाया आत्मविश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस और भाजपा सत्ता पर अपना-अपना दावा कर रही हैं। लेकिन दोनों पार्टियों को ये डर भी सता रहा है कि अगर वो बहुमत से पीछे रहीं तो ऐसे में जेडीएस उनका साथ देगी कि नहीं। चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी देवेगौड़ा के लिए मीठे शब्दों का प्रयोग करने लगे हैं। शहद लगाने में पीछे कांग्रेस भी नहीं है। यूं तो कांग्रेसी नेता शशि थरूर ये दावा कर रहे हैं कि कर्नाटक के एक-एक पार्टी कार्यकर्ता को पूर्ण बहुमत का विश्वास है लेकिन विपरीत स्थिति में पार्टी जेडीएस को रिझाने लगी है।
There are 3 parties in frame. Some seats will be taken by JD(S) which will perhaps have bearing on overall result, last time it didn't. This time it might. We're leaving open every possibility. Mr Siddaramaiah conducted sterling campaign & has good track record: Shashi Tharoor pic.twitter.com/AdDxYWgiyl
— ANI (@ANI) May 13, 2018
शशि थरूर सोशल मीडिया के जरिए इस मौके को भुनाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया का ट्रैक रिकॉर्ड ही काफी है अगर जरूरत पड़ी तो जेडीएस के पास इससे बहतर विकल्प नहीं है कि वो किसी और का साथ दे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 संपन्न होने के बाद अब इंतजार है नतीजों का। 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70 फीसदी वोट पड़े। जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे। शेष रह रहीं दो सीटों पर चुनाव की तारीख पहले ही स्थगित हो चुकी है। दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।
बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा।