{"_id":"5af16d6d4f1c1b390a8b8a6f","slug":"congress-leader-sanjay-nirupam-attacks-on-pm-modi-over-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय निरुपम का का तंज- PM मोदी और रुपये में होड़, कौन कितनी तेजी से गिरेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संजय निरुपम का का तंज- PM मोदी और रुपये में होड़, कौन कितनी तेजी से गिरेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 May 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आजकल दंगल छिड़ा हुआ है। अब इसमें रुपये की गिरावट ने भी एंट्री ले ली है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'आजकल प्रधानमंत्री और रुपये में होड़ लगी है कि कौन कितना तेजी से गिर रहा है।'
विज्ञापन
आजकल प्रधानमंत्री और रुपये में होड़ लगी है कि कौन कितना तेज़ी से नीचे गिर रहा है।#RupeeonAllTimeHigh https://t.co/8iKZdrCQrv
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) May 8, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि रुपया पिछले 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गया। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 67.20 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ है जिसने रुपये को डॉलर के मुकाबले कमजोर कर दिया है। इसका दूसरा कारण विदेशी पूंजी की निकासी भी है।
रविवार तक घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने बताया कि डॉलर की बढ़ती मांग ने भी रुपये को कमजोर किया है। वहीं सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही जिससे डॉलर के मुकाबले रुपया 67.13 पर बंद हुआ। हालांकि निरुपम के इस बयान पर अभी किसी नेता ने टिप्पणी नहीं की है।
इससे पहले राहुल गांधी ने संसद में 15 मिनट भाषण देने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर वे बोलेंगे तो पीएम सुन नहीं पाएंगे। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष 15 मिनट बोलेंगे ये भी एक बड़ी बात है।