{"_id":"5b0019894f1c1bd5408b67d2","slug":"congress-leader-sanjay-nirupam-attack-on-karnataka-governor-vajubhai-vala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने कुत्ते से की कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता ने कुत्ते से की कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना, कह दी ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 May 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
संजय निरुपम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को वफादार कुत्ता बताया है। उन्होंने कहा कि इस देश में उन्होंने वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अब शायद हिन्दुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा। क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता।
बता दें कि राज्यपाल के भाजपा को न्योता देने के बाद गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। साथ ही राज्यपाल ने भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन का समय खत्म करते हुए आदेश दिया था कि आज यानि शनिवार को 4 बजे तक भाजपा पार्टी को अपना बहुमत साबित करना होगा। हालांकि भाजपा अपना बहुमत साबित करने में नाकाम रही और बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। अब माना जा रहा है कि एचडी कुमारस्वामी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Iss desh main wafadari ka naya kirtimaan sthaapit kiya hai Vajubhai Vala (#Karnataka Governor) ji ne, ab shayad Hindustan ka har aadmi apne kutte ka naam Vajubhai Vala hi rakhega kyunki isse zyada wafaadaar toh koi ho hi nahi sakta: Sanjay Nirupam, Congress pic.twitter.com/NadpOlluZ9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 19, 2018