{"_id":"6754540e08b79de648080ea8","slug":"congress-leader-sam-pitroda-s-smartphone-laptop-and-server-have-been-repeatedly-hacked-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: सैम पित्रोदा का मोबाइल और लैपटॉप हुआ हैक, हजारों डॉलर की किप्टोकरेंसी मांग रहा है हैकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: सैम पित्रोदा का मोबाइल और लैपटॉप हुआ हैक, हजारों डॉलर की किप्टोकरेंसी मांग रहा है हैकर
Sat, 07 Dec 2024 07:26 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:26 PM IST
सार
Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि, हैकर ने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो वे मेरे नेटवर्क के लोगों से संपर्क करके मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए बदनामी और गलत सूचना अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
सैम पित्रोदा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि उनके स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर को पिछले कुछ हफ्तों में बार-बार हैक किया गया है। हैकर उन्हें लगतारा धमकियां दे रहे हैं। उनका कहना है कि, हैकर मुझसे क्रिप्टोकरेंसी में हजारों डॉलर की मांग कर रहे हैं।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि, हैकर ने चेतावनी दी है कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो वे मेरे नेटवर्क के लोगों से संपर्क करके मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए बदनामी और गलत सूचना अभियान चलाएंगे।
पित्रोदा ने मेल में लिखा कि, मैं आपके ध्यान में एक महत्वपूर्ण मामला लाना चाहता हूं। पिछले कुछ हफ्तों में मेरे लैपटॉप, स्मार्टफोन और सर्वर को बार-बार हैक किया गया है और गंभीर रूप से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
लोगों को किया आगाह
परिवार और दोस्तों को संबोधित ईमेल में, "इंडियन ओवरसीज कांग्रेस " के प्रमुख ने उनसे आग्रह किया कि वे किसी भी अज्ञात मेल आईडी या मोबाइल नंबर से उनके बारे में आने वाले किसी भी ईमेल या संदेश को "न खोलें", किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और डाउनलोड न करें।
उन्होंने कहा कि इनमें मैलवेयर हो सकता है जो उनकी डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकता है। पित्रोदा ने आगे कहा कि वह यात्रा कर रहे थे, लेकिन उन्होंने शिकागो लौटने पर तत्काल कार्रवाई करने की योजना बनाई।