फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Sabaritanathan will express love,get marry with IAS Divya Iyer

कांग्रेसी नेता सबरीनाथन ने किया प्यार का इजहार, करेंगे IAS दिव्या अय्यर से शादी

Wed, 03 May 2017 06:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Wed, 03 May 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Sabaritanathan will express love,get marry with IAS Divya Iyer
राजनेताओं और ब्यूरोक्रैट के बीच तालमेल बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन केरला के कांग्रेस विधायक के एस सबरीनाथन ने तिरुवनंतपुर की डिप्टी कलेक्टर से प्यार कर यह साबित कर दिया कि नौकरशाहों और राजनेता भी एक दूसरे से प्यार कर सकते हैं। अब कांग्रेस नेता सबरीनाथन और तिरुवनंतपुरम की IAS उप जिलाधिकारी दिव्या एस अय्यर ने शादी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस बात का पता तब चला जब सबरीनाथ ने अपने फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस डाला। सबरीनाथन ने मलयाली भाषा में अपने प्यार की इजहार किया, और लिखा कमिटेड। फेसबुक पर अपनी प्रेमिका दिव्या के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा कि कुछ समय से मेरे करीबी शादी को लेकर मुझसे सवाल कर रहे है, अब मुझे इस बारे में बताते हुए बहुत खुशी हो रही  है कि मैं कलेक्टर दिव्या एस अय्यर से तिरुवनंतपुरम में मिला था।
विज्ञापन


हमारे बीच नजदिकीयां बढ़ी, हमने एक दूसरे को जाना और समझा। इस के बाद हम दोनों शादी करने का फैसला किया है। उन्होनें कहा कि दोनों ही परिवारों के आशीर्वाद से दिव्या मेरी जीवनसंगिनी बनने वाली हैं। 33 वर्ष के सबरीनाथ के माता-पिता ने भी प्रेम विवाह किया था। आपको बता दें कि सबरीनाथन अरुविकरा सीट से विधायक हैं। वहीं 32 वर्षीय दिव्या ने मेडिकल से ग्रेजुएशन किया और 2013 में आईएएस बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed