फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ripun Bora tenders his resignation from Congress Joins TMC Bengal BJP MLA Gouri Shankar Ghosh resigns from his State Committee Secretary post Latest Update

इस्तीफों का दौर: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष टीएमसी में शामिल, बंगाल में भाजपा विधायक ने छोड़ा राज्य समिति सचिव का पद

Sun, 17 Apr 2022 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

असम से पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के त्याग पत्र में कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ और भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।

विज्ञापन
Congress leader Ripun Bora tenders his resignation from Congress Joins TMC Bengal BJP MLA Gouri Shankar Ghosh resigns from his State Committee Secretary post Latest Update
रिपुन बोरा ने टीएमसी जॉइन की। - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यों की राजनीति में रविवार को इस्तीफा को दौर चला। सबसे पहले खबर असम से आई। यहां कांग्रेस नेता रिबुन बोरा ने पार्टी को अलविदा की कह दिया। असम से पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा के त्याग पत्र में कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ और भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है। इसके बाद अगले इस्तीफे की खबर बंगाल से आई। यहां मुर्शिदाबाद से भाजपा विधायक गौरी शंकर घोष ने पार्टी के प्रति उदासीनता का हवाला देते हुए अपने राज्य समिति सचिव पद से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


टीएमसी ने बोरा का स्वागत किया। पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि रिपुन बोरा पूर्व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री, असम में शिक्षा मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हमें उनका स्वागत करते हुए काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, रिपुन ने आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय आपस में ही लड़ रही है। मैं लगभग 40 साल पहले कांग्रेस से जुड़ा था, लेकिन बहुत भारी मन से मुझे कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़ा। मैंने कुछ नीतिगत और वैचारिक मामलों को लेकर इस्तीफा दे दिया है। मुझे पार्टी और उसके नेताओं से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक के कांग्रेसी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। भाजपा जिस तरह से देश में बढ़ रही है और लोकतंत्र को नष्ट कर रही है, उसमें कांग्रेस को सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते उससे लड़ना चाहिए था, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में बोरा ने हाल ही में राज्यसभा का चुनाव लड़ा था। हलांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में बोरा का स्वागत किया।

उन्होंने ट्वीट किया कि तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हुए दिग्गज और कुशल राजनेता रिपुन बोरा का बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम आपको अपने साथ पाकर बेहद खुश हैं। अपने लोगों की भलाई के लिए एकसाथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।


कर्नाटक में भी कांग्रेस को झटका
कांग्रेस के पूर्व नेता सीएम इब्राहिम जद(एस) में शामिल हो गए। उन्होंने रविवार को बेंगलुरु में वरिष्ठ नेताओं एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी की उपस्थिति में राज्य पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। सीएम इब्राहिम ने कहा कि जद(एस) सबसे पुरानी पार्टी है और उसके प्रत्येक गांव में 5-10 कार्यकर्ता समर्पित हैं। हमें केवल उन्हें मजबूत करना है। अगली बार जद(एस) सरकार बनाएगी और एचडी कुमारस्वामी यहां के सीएम बनेंगे। कर्नाटक के लोग मुझे अपना बेटा मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed